फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Those who harass the complainants will be in jail'

सिफारिस वाले फरियादियों को भगाने की आदत छोड़ दें अधिकारी

Sat, 27 Feb 2021 09:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 09:52 PM IST
विज्ञापन
'Those who harass the complainants will be in jail'
इटवा ब्लाक सभागार में आयोजित विद्युत कैंप को संबोधित करते बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘फरियादियों को परेशान करने वालों की जगह जेल में होगी’
विज्ञापन

विद्युत निगम के कैंप में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने अफसरों को दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी की अध्यक्षता में शनिवार को ब्लॉक परिसर में विद्युत कैंप का आयोजन किया गया। इसमें उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया।

शिक्षामंत्री ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब फरियादियों को दौड़ाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्राय: यह सुनने को मिल रहा है कि मेरी सिफारिश पर अधिकारियों के यहां से फरियादियों को भगा दिया जाता है। यह बातें ठीक नहीं है। कारण इससे गलत संदेश जाता है, जो उचित नहीं है। अब ऐसे अधिकारियों की जगह जेल होगी। शनिवार को आयोजित कैंप में आए फरियादियों की भीड़ देखकर ऐसा लग रहा था कि विद्युत विभाग में सब कुछ ठीक नहीं है। पूरे ब्लॉक परिसर में मेले जैसा दृश्य था। लोग समस्याओं को सुनने बैठे अधिकारियों तक पहुंचने के लिए धक्कामुक्की करते नजर आए। इस दौरान रामकृपाल चौधरी, रामशब्द उपाध्याय, कृष्णा मिश्र, कृष्ण मुरारी दुबे, अजय गुप्ता, दीप नारायण त्रिपाठी, विकास जायसवाल, रामजी मौर्य, अधीक्षण अभियंता विद्युत अरुण कुमार श्रीवास्तव, अधिशासी अभियंता राममूरत, एएसडीओ कौशल किशोर, जेई अवनीश मिश्र, सिद्धार्थशंकर, रवीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed