{"_id":"5d713f298ebc3e0172325983","slug":"thief-siddharthnagar-news-gkp3204175185","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्तन साफ करने के बहाने डेढ़ लाख के गहने लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्तन साफ करने के बहाने डेढ़ लाख के गहने लेकर फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्तन साफ करने के बहाने डेढ़ लाख के गहने लेकर फरार
कस्बे में बाइक सवार दो उचक्कों ने दिया महिलाओं को धोखा
सूचना मिलने पर पुलिस ने शुरू की छानबीन
अमर उजाला ब्यूरो
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिस्कोहर कस्बे में शैंपू का प्रचार करने के बहाने झांसा देकर उचक्कों ने डेढ़ लाख रुपये कीमत का जेवर उड़ा लिए। सूचना पर पुलिस छानबीन शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
गुरुवार की सुबह साढ़े नौ बजे के करीब बाइक सवार दो युवक बिस्कोहर कस्बे पहुंचे और स्व. सज्जन मिश्रा के घर के दरवाजे पर पहुंचे। बरामदे के पास बने कमरे में नाती सत्यम मिश्रा अपने नानी मांडवी देवी के साथ बैठ कर नाश्ता कर रहा था। युवक व महिला को बैठा देख शैंपू का प्रचार दिखाने लगे और कासा व पीतल का बर्तन साफ कराने को कहा। इस पर सत्यम मिश्रा की नानी ने पहले कासा का एक लोटा व भगवान का छोटा सा मंदिर साफ करने को दिया जिसे साफ करने के बाद सोने-चांदी के आभूषण भी साफ कराने की बात पर मांडवी, मां मनीषा और पत्नी शालू मिश्रा अपना-अपना आभूषण लेकर आ गई। साफ करते-करते दोनों युवकों ने गर्म पानी लाने को कहा। लोग घर में गर्म पानी लेने गए। इस बीच मौका देखकर युवक 10 नग जेवर लेकर फरार हो गए। इसमें सोने की दो अंगूठी, एक जोड़ा सहारा टप, एक चैन, एक लाकेट, एक जोड़ा सुई-धागा, टप व एक जोड़ा कान का बाला शामिल है जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। सत्यम मिश्रा ने तत्काल उन लोगों का पीछा किया। लेकिन युवक मिल नहीं सके। चौकी इंचार्ज संतोष कुमार दुबे ने बताया कि सूचना मिली थी। लेकिन अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।