फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There will be movement of clouds, heat will increase from today

Siddharthnagar News: बादलों की रहेगी आवाजाही, आज से बढ़ेगी गर्मी

Wed, 12 Mar 2025 10:47 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
There will be movement of clouds, heat will increase from today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। मौसम में बदलाव होने के बाद भी लोगों को सुबह-शाम ठंड का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बीच-बीच में हो रही बादलों की आवाजाही लोगों काे दिन के तेज धूप से राहत दिला रही है। माैसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन शुक्रवार से तापमान बढ़ने से गर्मी भी बढ़ेगी।
बुधवार को सुबह में घना कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को सुबह के समय गुलाबी ठंड का भी एहसास हुआ। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज का तापमान भी बढ़ने लगा, जिससे लोगों को गर्मी का भी एहसास हुआ। दिन में सूर्य का तापमान अधिक होने से लोग गर्म कपड़ा का भी सहारा नहीं ले रहे है।
विज्ञापन

बढ़ती गर्मी के बीच के बादलों की आवाजाही लोगों काे राहत दे रही है, लेकिन किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। बादलों के आने जाने से किसान गेंहू के फसल को लेकर अधिक चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी बादलों की आवाजाही रहेगी, जबकि शुक्रवार से तापमान में वृद्धि होगी। इससे लोगों को दिन में गर्मी का सामना करना पड़ेगा, जबकि सुबह शाम का ठंड भी कम हो जाएगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed