फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There will be better treatment for stomach diseases, endoscopy will be done.

Siddharthnagar News: पेट की बीमारी का होगा बेहतर इलाज, होगी इंडोस्कोपी जांच

Thu, 07 Sep 2023 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
There will be better treatment for stomach diseases, endoscopy will be done.
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में जांच मशीन लगाने की मिल चुकी है स्वीकृति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में पेट से जुड़ी बीमारी का इलाज कराना आसान हो जाएगा। बीमारी की सही जानकारी के लिए इंडोस्कोपी जांच की मशीन लगाई जाएगी। प्राचार्य के पत्राचार पर शासन की ओर से मुहर लग चुकी है। जल्द ही मशीन की खरीद और लगाने की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।


जिला अस्पताल के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में तब्दील होने के बाद मरीजों को बोझ बढ़ गया है। जहां पहले सामान्य दिनों में ओपीडी 500-700 के बीच रहती, अब वह बढ़कर 1500-2000 तक पहुंच रही है। इसके साथ ही इमरजेंसी में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। लेकिन अभी तक जांच की कई सुविधाएं मेडिकल कॉलेज में नहीं हैं। आज हर व्यक्ति कहीं न कही पेट की बीमारी से जूझ रहा है। अस्पताल में पेट की समस्या से जुड़े मरीज बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। जांच की सुविधा न होने के कारण लक्षण पर चिकित्सक दवा लिखते हैं। जिसका बहुत लाभ मरीजों को नहीं मिल पाता है। लेकिन जल्द ही यह समस्या दूर होने वाली है। क्योंकि मेडिकल कॉलेज में पेट की बीमारी का सही पता लगाने के लिए उपयोग में वाली इंडोस्कोपी जांच मशीन लगाने की कवायद शुरू हुई है। प्राचार्य की ओर से पत्राचार के बाद शासन ने मशीन लगाने की स्वीकृति दे दी है। बजट आने वाला है। इसके बाद मशीन खरीदने और लगाने का काम पूरा हो जाएगा। जिससे मरीजों को सहूलित मिले। इस मशीन के लग जाने से पेट में गांठ, कैंसर के लक्षण, घाव, लीवर में दिक्कत आदि बीमारी की सटीक जानकारी मिल सकेगी। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. एक झा ने बताया कि इंडोस्कोपी जांच मशीन के लिए शासन की ओर से स्वीकृति मिल चुकी है। आगे की कागजी कार्रवाई शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed