{"_id":"64fa0c9da789ebf1500fe144","slug":"there-was-joy-in-nands-house-jai-kanhaiya-lal-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-4278-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से लेकर गांव तक धूमधाम से मनाई गई कृष्ण जन्माष्टमी
-कृष्ण के जन्म होते ही गूंजे मांगलिक गीत, श्रद्धा-भक्ति से हुई भगवान की उपासना
- पुलिस लाइंस से लेकर जिले के सभी थानों में मनाई गई जन्माष्टमी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भाद्रपद के कृष्णपक्ष की अष्टमी के दिन जिले में गांव से लेकर शहर तक कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। श्रद्धालुओं ने व्रत-उपवास रखकर बाल गोपाल की उपासना की। सुबह से ही श्रीकृष्ण की झांकी सजाने में श्रद्धालु लगे रहे। आधी रात कृष्ण जन्म होते ही हर तरफ नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... के जयकारे गूंज उठे। जगह-जगह हरिकीर्तन के माध्यम से भगवान की भक्ति में भक्त रमे रहे। बुधवार देर रात 12 बजे जैसे ही कन्हैया का जन्म हुआ, मांगलिक गीत व सोहर गूंज उठे। भगवान कृष्ण के जयकारे लगाए गए। जिससे वातावरण कृष्णमय हो उठा।
बुधवार को कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। वहीं कुछ लोग बुधवार को व्रत रहे तो कुछ लोग बृहस्पतिवार को भी व्रत रहे। पुलिस लाइंस से लेकर जिले के सभी थानों में भगवान श्रीकृष्ण की खूबसूरत झांकी सजाई गई थी। इसके साथ शहर से लेकर गांव तक लोगों ने घरों में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाकर जन्मोत्सव मनाया। 12 बजते ही चारों तरफ शंख नाद होने लगा, लोग कृष्ण के नाम का जयकारा लगाने लगे। महिलाएं सोहर गाने लगीं।
सदर थाना परिसर, लोटन, जोगिया, मिश्रौलिया, बांसी, शोहरतगढ़, इटवा, डुमरियागंज, पथरा, ढ़ेबरूआ, उसका आदि थानों में झांकी सजाने के साथ कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। शहर में पुलिस लाइंस और सदर थाने में सजी झांकी देखने के लिए देर रात तक लोगों की भीड़ आती रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
भजन-कीर्तन से झूम उठे भक्त
भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बुधवार रात को शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कस्बा सहित क्षेत्र के गांवों में लोगों के घरों व मंदिरों में झांकियां सजाई गईं। शाम से ही भजन कीर्तन करते श्रद्धालु अनुभूतियों के सागर में गोता लगाते रहे। जैसे ही रोहिणी नक्षत्र में आधी रात को श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो पूरा वातावरण भक्ति मय हो गया।
शोहरतगढ़ क्षेत्र के प्राचीन रामजानकी मंदिर, थाना, चिल्हिया थाना, गौहनिया, बूढ़ापार, चिल्हिया कस्बा, बेलवा महदेवा, खुरहुरिया, संतोरा, संतोरी, करौती, रमवापुर तिवारी, लुचुइया, कदवा बाजार, बानगंगा चौराहा, झरूआ, मुड़िला बुजुर्ग, पल्टादेवी मंदिर, टेकनार, अलीदापुर और गौरा बाजार समेत आदि गांवों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
...............
शोहरतगढ़ के कारण माता व श्रीराम जानकी मंदिर में बुधवार को जन्माष्टमी के अवसर पर एक शाम कान्हा के नाम भजन संध्या आयोजित किया गया। जहां एक से बढ़कर एक भजन गायकों ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर पंडाल में बैठे श्रद्धालु झूम उठे।
भजन गायक पंकज निगम ने, हारे के सहारे श्याम हमारे..., दुनिया में तेरा है बड़ा नाम..., और सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आए हुए है.... जैसे ही भजन प्रस्तुत किया तो श्रद्धालुओं से भरा पूरा मंदिर परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। गायिका शिप्रा सलोनी व काली करन, पप्पू लक्खा ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर लोगों को देर रात तक बांधे रखा।
इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष उमा अग्रवाल, उनके पति रवि अग्रवाल, गोपी रूंगटा, रामसेवक गुप्ता, सतीश मित्तल, श्रवण कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार और कुमुद वर्मा मौजूद थे।
-- -- -- -- -- -- -
बुधवार रात कृष्ण जन्माष्टमी बाजार तथा गांवों में धूमधाम से मनाई गई। घरों में भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को सजाया गया। बड़ों ने व्रत रख मंदिरों में पूजा की। घोसियारी बाजार के छिताही में प्रवचन के दौरान आचार्य शैलेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि भगवान को जन्म से ही कष्ट मिला, लेकिन आज मनुष्य थोड़े से कष्टों से घबरा जाता है। रात 12 बजे कृष्ण जन्म पर लड्डू गोपाल को झूला झुलाया गया और महिलाओं ने मंगल गीत गाए। बढ़नी में कृष्ण जन्म उत्सव पूरे शहर में धूमधाम से मनाया गया।
-- -- -- -- -- -
गाय की पूजा कर मनाई जन्माष्टमी
सिद्धार्थनगर। विकास खंड जोगिया के अंर्तगत संचालित गोशाला नगरा में बीडीओ अरुण कुमार श्रीवास्तव व प्रधान प्रतिनिधि सुदामा ने गो पूजन के बाद श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई। डाॅ. बलराम चौरसिया, डाॅ. प्रदीप कुमार, कड़जहवा प्रधान प्रतिनिधि सुग्रीव, प्रधान बरखू प्रसाद ने गोवंशो की पूजा कर मीठा व फल खिलाया। पकड़ी बाजार, बुढ़नईया, धनगढि़या राधाकृष्णन मंदिर, जखौलिया, जम्हिरिया, मेहनौली, बभनी, भटमला, मस्जिदिया पिपरी, हड़हवा, संतोरी-संतोरा गांव के मंदिर में भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव मनाया गया। कृष्ण के जन्म लेते ही मंदिर परिसर श्री कृष्ण के जयकारे से गुंजायमान हो उठा।
-- -- -- -- -- -
मनमोहक झांकी देख विभोर हुए श्रद्धालु
शाहपुर कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री कृष्णा को टोकरी में बैठाकर झांकी निकाली गई। जिसे देखकर लोग विभोर हो गए। डुमरियागंज क्षेत्र में कई जगह भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया, लेकिन शाहपुर में कुछ अलग ही देखने को मिला। शाहपुर चौराहे से वासुदेव स्वरूप मोनू मोदनवाल ने अपनी टोकरी में भगवान श्री कृष्ण स्वरूप बालक को बैठाकर अपने सिर पर रखकर एक मनमोहक झांकी निकाली। जिसे देखकर लोग विभोर हो गए। हाथी-घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की उद्बोधन के साथ शाहपुर चौराहे से सिंगार जोत रोड पर मंडी गेट के सामने तक झांकी निकाली गई। इस दौरान राजेश कुमार, कैलाश अग्रहरि, शिवपाल जायसवाल, राधेश्याम अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, विवेक, राजेश गौतम, अजय अग्रहरि, गणेश अग्रहरि, लल्लू मोदनवाल, श्याम मोदनवाल आदि मौजूद रहे।