{"_id":"65aef4e7d43b025b6801a054","slug":"there-was-faith-and-enthusiasm-in-nepal-also-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-11883-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में भी रहा श्रद्धा और उत्साह, निकाली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में भी रहा श्रद्धा और उत्साह, निकाली शोभा यात्रा
Tue, 23 Jan 2024 04:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/खुनुवां। अयोध्या में श्रीराम मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा पर पड़ोसी देश नेपाल में भी श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। सीमावर्ती क्षेत्र के साथ ही नेपाल के अंदर जनकपुर में भव्य सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कई जगह पर शोभा यात्रा निकाल कर जयकारे लगाए गए।
प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर नेपाल के तराई पट्टी में जिले की 68 किमी सीमा क्षेत्र के लोगों में भी जबरदस्त उत्साह है। कपिलवस्तु जिले के मुख्यालय तौलिहवा में श्रीराम दरबार की शोभा एवं कलश यात्रा बेहद उत्साह व श्रद्धा के साथ निकाली गई। शोभा यात्रा में बच्चों, बुजुर्गो के साथ ही युवतियों की सहभागिता रही, जयकारों से क्षेत्र गूंजने से माहौल राममय हो उठा। तौलिहवा के राम जानकी मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा भगवान राम, लक्ष्मण, मां जानकी तथा वीर हनुमान की झांकी के साथ निकाली गई। पूजन के बाद शुरू हुई कलश एवं निशान यात्रा नगरपालिका क्षेत्र के गौढ़ी चौक, भिक्षु चौक होते हुए कृष्ण मंदिर, नया टोल के बसपार्क, बैंक रोड तौलेश्वरनाथ मंदिर पहुंचा। जहां से वापस राम जानकी मंदिर पहुंच गई और वहां पर सभी को प्रसाद वितरित कर यात्रा का समापन किया गया। जनजागरण के हनुमान मंदिर के समन्वय से आयोजित उक्त शोभायात्रा में 201 कलशधारी एवं 151 ध्वजधारी महिलाओं व युवतियों ने उत्साह के साथ सहभागिता की। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान भक्ति गीतों, भजनों तथा जयकारों के भी लगने से सीमा क्षेत्र का माहौल राममय हो गया। मंदिर पुजारी कालीपद शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को सभी घरों और मंदिर को सजाकर पूरे उत्साह के साथ दीपोत्सव मनाया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कस्बा में निकला शोभा यात्रा
खुनुवां। कस्बा व गांव में भी युवकों, बुजुर्गों, महिलाओं ने जबरदस्त उत्साह के साथ नेपाल सीमा के नजदीक स्थित शिवमंदिर व हनुमान जी के मंदिर से शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा खुनुवां कस्बा होते हुए बगहवा चौराहा तक गई, वहां वापस शिवमंदिर पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान समाजसेवी कृष्ण कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज महेश कुमार शर्मा, जेपी कुशवाहा, जालंधर, अभिषेक तिवारी, अंगद सिंह बघेल, एसएसबी सहायक सेनानायक जसवंत कुमार आदि शामिल रहे।