{"_id":"60957e668ebc3ed703064c6c","slug":"there-is-a-four-day-vaccine-in-the-district-right-now-siddharthnagar-news-gkp393984271","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी जिले में चार दिन का है टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी जिले में चार दिन का है टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी जिले में चार दिन का है टीका
सिद्धार्थनगर। कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ ही टीकाकरण भी बढ़ गया है। जिले में प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन लग रही है। हालांकि अभी आठ हजार से अधिक डोज मौजूद है। ऐसे में टीके की किल्लत की आशंका नहीं है। जिम्मेदारों का कहना है कि टीका आने वाला है और कमी नहीं होगी।
कोरोना से बचाव के लिए 45 वर्ष की आयु से ऊपर वालों को वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक प्रतिदिन 2000 से 2200 लोगों को वैक्सीन की डोज लग रही है। जिले में लगभग आठ हजार डोज वैक्सीन है। अगर औसत पर गौर करें तो इतनी डोज चार दिन तक चलेगी। ऐसे में वैैक्सीन समय से नहीं पहुंची तो टीकाकरण प्रभावित होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। जिम्मेदार बता रहे हैं कि टीके की कमी नहीं होने पाएगी। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि टीकाकरण चल रहा है। प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोगों को टीका लग रहा है। समय-समय पर वैक्सीन आ रही है, अभी तक कोई समस्या नहीं है।