फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   theft of one lakh two thousand

Siddharthnagar News: बाइक की डिकी तोड़कर एक लाख बीस हजार चोरी

Thu, 24 Nov 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
theft of one lakh two thousand
बाइक की डिकी तोड़कर एक लाख बीस हजार चोरी
विज्ञापन

- बांसी कस्बे के रोडवेज चौराहे के पास हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। उचक्कों ने बृहस्पतिवार को रोडवेज चौराहे के निकट पुलिस बूथ से कुछ दूरी पर खड़ी बाइक की डिकी तोड़कर एक लाख बीस हजार उड़ा ले गए।
कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्राम बिशुनपुर मुस्तहकम के टोला नावट निवासी तिलक राम बांसी कस्बा स्थित सेंट्रल बैंक से रुपये निकालने आए थे। पैसा उन्होंने अपनी बाइक की डिकी में रख दिया। रोडवेज चौराहे से थोड़ी दूरी पर सड़क किनारे बाइक खड़ी कर कुछ सामान लेने चले गए। जब वापस लौटे तो देखा बाइक की डिकी टूटी थी और उसमें रखा एक लाख बीस हजार रुपया गायब था।

तिलक राम ने कोतवाली मे पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस बैंक व आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है। इस संबंध में कोतवाल वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed