फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   theft 102 mobile phone recovered

गुम हुए 102 मोबाइल फोन बरामद, धारक को सौंपा

Sat, 16 Apr 2022 11:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
theft 102 mobile phone recovered
गुम हुए 102 मोबाइल फोन बरामद, धारक को सौंपा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गुम हुए मोबाइल फोन का प्रयोग अपराध में भी किया जा सकता है, जिससे धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए मोबाइल फोन की सुरक्षा धारक स्वयं बेहद जिम्मेदारी से करें। ये बातें एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस लाइंस सभागार में बरामद किए गए लापता 102 मोबाइल फोन को उनके धारकों को सौंपने के दौरान कहीं।

पुलिस लाइंस सभागार में गुम हुए मोबाइल फोन मिलने पर लोगों ने खुशी का इजहार किया। खोया हुआ मोबाइल फोन पाने वालों में चिकित्सक, छात्र एवं पुलिसकर्मी आदि शामिल रहे। इसमें डॉ. ओपी श्रीवास्तव, शिवानी पटवा, रघुनाथ, मोहित सिंह, वीरेंद्र कुमार चौधरी, मुस्तकीम, नागेश्वर, बालकिशोर, राहुल सहानी, रवि कुमार, अमरूल्लाह, सुनील, आशीष व आर्यन आदि ने मोबाइल मिलने पर खुशी जताई। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने पुलिस टीम को बधाई दी और 10 हजार रुपये पुरस्कार दिया। टीम में प्रभारी सर्विलांस सेल अमित कुमार, कांस्टेबल विवेक कुमार मिश्र, देवेश यादव व अभिनंदन सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed