फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The young man who fell into the drain dies due to drowning

फिसलकर नाले में गिरे युवक की डूबने से मौत

Mon, 23 Aug 2021 10:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
The young man who fell into the drain dies due to drowning
फिसलकर नाले में गिरे युवक की डूबने से मौत
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के कृष्णानगर मोहल्ले में सोमवार को निकले युवक की नाले में डूबकर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के कृष्णानगर मोहल्ला निवासी ओमप्रकाश यादव (28) पुत्र बहादुर सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर बहने वाले नाले के पास गए थे। बताया जा रहा है कि पैर फिसल जाने से वह नाले में चले गए। जब तक अन्य लोग कुछ समझ पाते और परिजनों को घटना की जानकारी देते, युवक डूब चुका था। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

उसके बाद युवक को बाहर निकाला और मामले की जानकारी पुलिस को दी। युवक की मौत हो चुकी थी। एसओ सदर केडी सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई थी। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed