फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The young man lost his life due to serious head injury

Siddharthnagar News: सिर में गंभीर चोट से गई थी युवक की जान

Sat, 27 Apr 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 27 Apr 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
The young man lost his life due to serious head injury
खेसरहा थाना क्षेत्र के गेंगटा गांव के पास मिली थी युवक की लाश
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सर में गंभीर चोट के कारण मौत की बात आई सामने

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के महुलानी गांव निवासी हरी कुमार की मौत सिर में गंभीर चोट लगने के कारण हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मेें इस बात की पुष्टि हुई है। लेकिन रहस्य से पर्दा नहीं उठा कि वह पुलिया से गिर गया था या फिर उसे धक्का देकर गिराया गया। पुलिस पुलिया से गिर जाने से सिर में चोट आने से मौत हुई इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।

क्षेत्र के महुलानी गांव निवासी हरी कुमार उर्फ झिन्नू (26) पुत्र जोखन खाना बनाने के साथ ही अन्य काम कर लेता था। क्षेत्र के ही गेंगटा गांव के पास स्थिति पुलिया के नीचे वह पड़ा हुआ था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो नाक और मुंह से काफी मात्रा में खून निकल रहा था, जैसे गंभीर चोट लगा हो। इसके साथ ही हाथ की दो अंगुली अजीब तरह से मुड़ी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पिता को आशंका था कि कहीं उसकी हत्या तो नहीं कर दी गई। लेकिन तहरीर नहीं दिया था। मौत की वजह सिर में गंभीर चोट होना बताया गया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को आशंका है कि वह पुलिया से गिर गया होगा। लेकिन वह गिर गया या फिर गिरा दिया गया। अथवा किसी ने सिर पर मार दिया। यह रहस्य बरकरार है। लोग इस बात की चर्चा कर रहे हैं। इस संबंध में एसओ खेसरहा रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मौत का कारण सिर में चोट पाया गया है। हो सकता है कि वह पुलिया से गिरा हो और मौत हो गई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed