फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The young man died due to drowning

Siddharthnagar News: डूबने से हुई थी युवक की मौत

Tue, 21 Jan 2025 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The young man died due to drowning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के पुरानी नौगढ़ निवासी आकाश की मौत की वजह पानी में डूबना पाया गया है। उसके शरीर के किसी भी हिस्से में चोट के निशान नहीं मिले हैं। पेट और फेफड़ों में पानी का होना पाया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। वहीं पिता ने बेटे की हत्या की बात कही है, लेकिन यह उनके बयान तक है, इस मामले में उन्होंने पुलिस को गुमशुदगी के अलावा कोई दूसरी तहरीर नहीं दी है, न ही उन्होंने हत्या कौन कर सकता है, इसके बारे में किसी पर आरोप लगया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद नौ जनवरी को पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया था। पुलिस पर बेटे के ढूंढने में शिथिलता रखने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

फिलहाल घटना की स्थिति देखें तो अब तक एक बात सामने आ रही है, या तो आकाश डूबा दिया गया या उसने छलांग लगा दी, लेकिन छलांग लगाने के पीछे कोई ऐसी वजह सामने नहीं आई है कि वह आत्महत्या के लिए आगे बढ़े। फिलहाल पुलिस अगर आगे जांच करती है, तो मामले में कुछ सच्चाई उजागर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सवाल जो सबके जेहन में : आकाश अग्रहरि की मौत के मामले में अगर आत्महत्या की ही दृष्टि से देखा जाए तो उसे आत्महत्या करना होता तो सिद्धार्थनगर मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन है, यहां से लगभग 15 किलोमीटर दूर बूढ़ी राप्ती नदी है, दूसरे रूट पर शोहरतगढ़ में बाणगंगा है, और 15 किलोमीटर दूर गोरखपुर रोड पर उसका की कूड़ा नदी है।
अगर आत्महत्या ही करना है तो वह सीधे रूट पर जाता, न कि मुख्यालय से तकरीबन 8 किलोमीटर दूर पकड़ी चौराहा, इसके बाद वहां से लगभग 8 किलोमीटर दूर कछार क्षेत्र खजूरडाड पुल पहुंचता। कहीं न कहीं इसके पीछे कोई बड़ी वजह है।

मोबाइल से निकल सकता था राज : परिजनों के मुताबिक आकाश घर से तकरीबन 5:00 बजे यह कह कर निकाला कि वह कुछ देर में लौटेगा। न तो बाइक लेकर गया और न ही मोबाइल। बाइक उसके पास थी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed