{"_id":"63ed165459a490ff980fa404","slug":"the-word-shudra-nowhere-in-the-countrys-constitution-bsp-siddharthnagar-news-c-7-1-55025-2023-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के संविधान में शूद्र शब्द कहीं नहीं : बीएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के संविधान में शूद्र शब्द कहीं नहीं : बीएसपी
Wed, 15 Feb 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 Feb 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
भारतभारी में बसपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतभारी। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बुधवार को भारतभारी पहुंचे। यहां पर उन्होंने एक हाल में कार्यकर्ता सम्मेलन व प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश के संविधान में शूद्र शब्द कहीं नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नेताओं को शिक्षा, नौजवानों को रोजगार कैसे मिले, किसान कैसे मजबूत हो इस पर बात करनी चाहिए। धर्म से जुड़े मामलों पर बात करने के लिए धर्म से जुड़े लोग हैं। देश के संविधान में शूद्र शब्द कहीं नहीं है, एससी,एसटी, ओबीसी लिखा गया है। जो लोग शूद्र चिल्ला रहे हैं। उन्हें समाज का अपमान नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बसपा की तरफ से गांव चलो अभियान के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्व में बसपा की सरकार द्वारा कराए गए कार्यों के विषय में लोगों को जानकारी दी गई और पार्टी की नीतियों के विषय में मौजूद लोगों को बताया गया। कहा कि पार्टी द्वारा किए गए कार्यों को गांव-गांव पहुंचाना पार्टी का उद्देश्य है। साथ ही इस मौके पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष ने सेक्टर, बूथ कमेटियों की समीक्षा की है और उन्होंने तमाम जरूरी दिशा निर्देश पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिए। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर कल्पनाथ बाबू, कोऑर्डिनेटर सुधीर भारती, कोऑर्डिनेटर इंदल, रामसूरत चौधरी, मंडल जोन रिचार्ज केके गौतम, जिला अध्यक्ष राजकुमार आर्य, इरफान मलिक, विजय यादव, शिवकुमार अंबेडकर, अतीकुर्रहमान, मनोज चौरसिया, रामहरख यादव आदि मौजूद रहे।