फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The woman has two children with life by consuming poison

महिला ने दो बच्चों संग जहर खाकर दी जान

Fri, 27 Nov 2015 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर Updated Fri, 27 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
खेसरहां थाना क्षेत्र के बूढ़ी घोसियारी गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहर के सेवन से दो बच्चों समेत विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता के भाई ने ससुराली जनों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना खेसरहा ग्राम बूढ़ी घोसियारी में सुबह साढ़े नौ बजे 32 वर्षीय गुड़िया ने अपने दो बच्चों 7 वर्षीय उजाला व 4 वर्षीय अमन के साथ संदिग्ध हाल में जहर का सेवन कर लिया। मौके पर ही तीनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

एक साथ तीन मौतों से हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में महुई नानकार गांव स्थित विवाहिता के मायके पक्ष से भी लोग पहुंच गए। मृतका के भाई रंजीत ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। रंजीत के मुताबिक गुड़िया को ससुराल पक्ष के लोग प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर उसने बच्चों संग जहर का सेवन कर लिया। पुलिस के अनुसार मृतका का पति घटना के समय मौके पर मौजूद नहीं था। वह काम के सिलसिले से कानपुर गया हुआ है। घटना की सूचना दे गई है। इस संबंध में एसओ खेसरहा रवि राय ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed