{"_id":"64ce9be081b12529840601c4","slug":"the-water-level-of-the-rivers-increased-due-to-nepals-mountain-rains-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-2572-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल के पहाड़ी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल के पहाड़ी बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ा
Sun, 06 Aug 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 06 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल के पहाड़ों पर हो रही बारिश से जिले की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ड्रेनेज खंड ने दैनिक गेज रिपोर्ट जारी कर बताया कि बानगंगा नदी का जलस्तर शनिवार को भी बढ़ गया, और अभी भी खतरे के निशान से नीचे है। उसका जलस्तर 89.30 मीटर है। इसी प्रकार बूढ़ी राप्ती नदी का मुहचुरवा घाट पर जलस्तर 86.36 मीटर, परसोहन घाट पर 89.54 मीटर, ककरही पुल पर 81.120 मीटर है। इसी तरह कूड़ा नदी का जलस्तर उसका रेलवे पुल पर 77.820 मीटर, आलमनगर में 86.60 मीटर है। घोंघी नदी का जलस्तर लोटन पुल पर 83.00 मीटर है। इसी प्रकार तेलार नाला का जलस्तर सड्डा नाले पर 82.50 मीटर और जमुआर नाले का जलस्तर नौगढ़ पुल पर 81.23 मीटर है। संवाद
विज्ञापन