{"_id":"67faa523d5494296a6030e92","slug":"the-victims-family-will-get-financial-help-of-rs-5-lakh-each-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-135719-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीड़ित परिजनों को मिलेगी पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीड़ित परिजनों को मिलेगी पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद
विज्ञापन
लखनऊ मे सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करते विधायक श्यामधनी राही व पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले गोल्हौरा थाना क्षेत्र में सराफा की गोली मारकर हुई हत्या और इससे पहले मोहाना क्षेत्र के सराफा की हत्या के मामले को लेकर शनिवार को सदर विधायक श्यामधनी राही, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, ब्लाॅक प्रमुख संघ के अध्यक्ष लवकुश ओझा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।
उन्होंने सिद्धार्थनगर में लूटपाट और हत्याकांड की वारदातों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना का संज्ञान लेते हुए सुनील वर्मा के परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की, तथा ग्राम बचड़ा बचड़ी में हुए प्रतिबंधित जैसे जघन्य अपराध का संज्ञान भी लिया।
पूर्व विधायक की ओर से शुक्रवार गोल्हौरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रभंजन वर्मा की हत्या की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए अतिशीघ्र हत्यारों को पकड़ने के निर्देश दिए। प्रभंजन वर्मा के परिजनों को भी पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की बात कही।
विज्ञापन
वहीं, पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह द्वारा डुमरियागंज विधानसभा के भानपुर रानी स्थित भुनेश्वर नाथ शिव मंदिर, डुमरियागंज स्थित गोरक्षनाथ तलैया का सौंदर्यीकरण और भड़रिया बढ़नीचाफा मार्ग की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति के संबंध में पत्र दिया गया। जिस पर मुख्यमंत्री ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
सराफा व्यापारियों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया : बांसी। सर्राफा मंडल बांसी के व्यापारियों ने एक सप्ताह के भीतर जिले हुई दो सर्राफा व्यापारियों की हत्या के विरोध में शनिवार को विरोध प्रदर्शन कर सी ओ बांसी मयंक द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा है। इस घटना को लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश है। सर्राफा व्यापार मंडल कार्यालय में सराफा व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें सभी ने घटना की निंदा करते हुए हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की गई। इसके बाद नगर में प्रदर्शन करते हुए सभी व्यापारी कोतवाली पहुंचे, जहां मौजूद सीओ मयंक द्विवेदी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सात अप्रैल को मोहाना क्षेत्र के सुनील वर्मा की हत्या कर शव जलाने की वारदात का मामला ठंडा नहीं हुआ। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के रमटिकरा प्रभंजन वर्मा की गोली मार कर हत्या कर दी गई। ज्ञापन सौंपने वालों में सर्राफा व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष वर्मा, सुनील वर्मा, दिनेश चंद्र वर्मा, जावेद अहमद, शरीफ खान, संजय वर्मा, प्रकाश चंद्र वर्मा, पंकज वर्मा, श्यामसुंदर वर्मा, श्री राम, अरशद खान शामिल रहे।