फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Traveled 16 thousand kilometers on foot and visited 12 Jyotirlingas and Char Dham

Siddharthnagar News: 16 हजार किमी पैदल यात्रा कर 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम के किए दर्शन

Tue, 29 Sep 2026 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 29 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Traveled 16 thousand kilometers on foot and visited 12 Jyotirlingas and Char Dham
बर्डपुर कस्बे में 2 ज्योतिर्लिंगों पैदल दर्शन करके घर वापस आने पर मनीष राजभर का ग्रामीणों ने स्
- मोहाना लौटने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया भव्य स्वागत
विज्ञापन

बर्डपुर। मोहाना बाजार निवासी मनीष राजभर करीब दो वर्ष आठ माह से अधिक समय तक पैदल यात्रा कर 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम समेत 100 मंदिरों के दर्शन करने के बाद घर लौटे। सोमवार को मोहाना पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। मनीष ने बताया कि उन्होंने करीब 16 हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी की है।
मनीष राजभर के अनुसार वह 18 जनवरी 2024 को मोहाना स्थित अपने घर से द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन के संकल्प के साथ पैदल निकले थे। यात्रा के दौरान उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों के साथ चार धाम और करीब 100 अन्य मंदिरों के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कई तरह की परेशानियां आईं लेकिन लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए उन्होंने पैदल सफर जारी रखा।
विज्ञापन

मनीष ने कहा कि महादेव को समर्पित होकर उन्होंने अपना संकल्प पूरा किया। उन्होंने स्वयं को सनातन धर्म का प्रचारक बताते हुए सभी धर्मों के लोगों से आपसी भाईचारे और एकजुटता के साथ रहने का संदेश दिया। घर लौटने पर ग्रामीणों ने उनकी यात्रा और संकल्प पूरा करने पर खुशी जताई। स्वागत के दौरान सबलू साहनी, कौशल अग्रहरि, राजू, संजय, दिलीप समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed