फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Grand welcome for Pradeep upon his return with the Indian kabaddi team from the Asian Games

Siddharthnagar News: एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम के साथ लौटे प्रदीप का भव्य स्वागत

Tue, 29 Sep 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 29 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Grand welcome for Pradeep upon his return with the Indian kabaddi team from the Asian Games
सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ी प्रदीप चौरसिया का स्वागत करते खिलाड़ी। स्रोत विज्ञ​प्ति
- जिले से पहली बार अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रतिनिधित्व, रेलवे स्टेशन पर उमड़ा खेलप्रेमियों का हुजूम
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एशियन गेम्स-2026 में भारतीय पुरुष कबड्डी टीम के साथ स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट (सपोर्ट स्टाफ) के रूप में शामिल होकर लौटे लोटन बाजार थाना क्षेत्र के सैनुआ गांव निवासी प्रदीप चौरसिया का मंगलवार को गृह जनपद पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर जिला ओलंपिक संघ और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों के बीच फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
प्रदीप चौरसिया का चयन एशियन गेम्स-2026 के लिए भारतीय पुरुष कबड्डी टीम में स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट के रूप में हुआ है। जिले के खेल जगत के लिए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मंगलवार को उनके गृह जनपद पहुंचने पर स्टेशन परिसर में उत्साह का माहौल रहा। जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव और जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सोनू गुप्ता ने कहा कि छोटे गांव से निकलकर भारतीय टीम का हिस्सा बनना नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व विधायक विजय पासवान, जिला पंचायत सदस्य रिंधू पासवान, सपा नेता खुर्शीद अहमद और विजय चौधरी ने भी प्रदीप का स्वागत किया। कार्यक्रम में कमलेश भारती, सनी साहनी, उमेश पासवान, मनदीप चौरसिया, सूरज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed