फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The thieves broke into the house and stole cash and jewellery.

Siddharthnagar News: घर का ताला तोड़कर चोरी उठा ले गए नकदी-आभूषण

Sat, 30 May 2026 01:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 30 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The thieves broke into the house and stole cash and jewellery.
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के भुजौली गांव में एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात समेत घर में रखे नकदी और अन्य सामान उठा ले गए। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। पूरे गांव में दहशत व रोष का माहौल है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के भुजौली गांव में बंद घर में भीषण चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। गांव निवासिनी सुनीता पांडेय पत्नी सर्वदेव पांडेय ने ककरहवा चौकी पर तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में दिल्ली में हैं। बीते सोमवार को वह बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई थी, घर पर कोई नहीं था। शुक्रवार की दोपहर जब वह मायके से अपने घर पहुंची तो देखा कि मुख्य दरवाजे सहित अंदर के कमरे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो पता चला कि चोरों ने घर में रखे लाखों के आभूषण सहित 35 हजार नकदी व अन्य कीमती सामान सहित लाखों के सामान गायब था। उन्होंने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची ककरहवा पुलिस ने बारीकी से जांच की।
विज्ञापन

इस संबंध में मोहाना थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed