{"_id":"5a47c9fc4f1c1b8e698c494b","slug":"the-talent-of-the-scattered-purvanchal-on-the-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंच पर बिखरी पूर्वांचल की प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंच पर बिखरी पूर्वांचल की प्रतिभा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
कपिलवस्तु महोत्सव में पूर्वांचल नाइट्स में कार्यक्रम प्रस्तुत करते डैंजर डांस ग्रुप के कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु महोत्सव की पांचवीं निशा पूर्वांचल की संस्कृति के नाम रही। लोक गीतों व नृत्यों पर आधारित प्रस्तुतियों से कलाकारों ने सबका दिल जीता। अवधी, कजरी, चैता, फागुनी, सोहर, भोजपुरी गीतों की रंगारंग प्रस्तुतियों पर देर रात तक श्रोता झूमते रहे।
डेंजर डांस ग्रुप की गणेश वंदना से शुरू हुए कार्यक्रम में ग्रुप के कलाकारों ने प्रेम रतन धन पायो... गीत पर नृत्य की मोहक प्रस्तुति दी। सुरेश कुशवाहा ने ‘निमिया के डरिया पर झूलेली झुलनवा...’ सुनाकर भक्ति रस घोला तो अगले ही पल पांव में ‘पायलिया सोहे, हाथ में कंगनवां, माथे के बिंदिया हवे हमरे देश क निशनवा...’ से देशभक्ति का संचार किया। डांस ग्रुप की कलाकार जया, मालवी आदि ने सोहर, कजरी, चैता गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने भोजपुरी गीतों पर आकर्षक नृत्य पेश किया।
इस दौरान हास्य कलाकार राजन श्रीवास्तव ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब हंसाया और वाहवाही बटोरी। इस मौके पर सदर विधायक श्यामधनी राही, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, डीडीओ सुदामा प्रसाद आदि मौजूद रहे।