{"_id":"6a99b0d8e62b7b81170c8149","slug":"siddharthnagar-news-89-vehicles-challaned-for-speeding-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-163941-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तेज रफ्तार चलाने पर 89 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तेज रफ्तार चलाने पर 89 वाहनों का चालान
Thu, 03 Sep 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- यातायात पुलिस की ओर से हाईवे पर चलाया जांच अभियान
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र कटया में बांसी-बस्ती मार्ग बृहस्पतिवार को तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें हाई स्पीड चलने वाले 89 वाहनों का चालान किया गया। सड़क हादसों में कमी लाने और तेज गति के कारण होने वाली जनहानि को रोकने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया।
यातायात प्रभारी अजय कुमार यादव ने बताया कि यातायात पुलिस की ओर से जिले के प्रमुख मार्गों पर विशेष चेकिंग और प्रवर्तन अभियान के दौरान दो नए दोपहिया इंटरसेप्टर वाहनों के जरिये ओवरस्पीडिंग करने वाले वाहन चालकों पर आधुनिक उपकरणों से निगरानी रखी जा रही है। बस्ती-बांसी मार्ग पर स्थित कटया में जांच की गई। इसमें गति सीमा का उल्लंघन करने वाले 89 वाहनों के विरुद्ध चालान और अन्य विधिक कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से तेज रफ्तार वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।
यातायात प्रभारी ने बताया कि सड़क पर निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बन सकता है। ऐसे में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।