फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Shri Krishna Janmashtami today; temples and police stations decked out to welcome Kanha

Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज, कान्हा के स्वागत में मंदिर और थाने सजकर तैयार

Thu, 03 Sep 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 03 Sep 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Shri Krishna Janmashtami today; temples and police stations decked out to welcome Kanha
- डुमरियागंज रामलीला मैदान मंदिर, थाना, बैदौला चौराहा हल्लौर, बेंवा, भारतभारी में सजाई गई आकर्षक झांकी
विज्ञापन

- शुक्रवार को रातभर चलेगा भजन-कीर्तन और पूजा पाठ का कार्यक्रम
सिद्धार्थनगर। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को डुमरियागंज नगर से लेकर गांव तक के मंदिरों में धार्मिक उत्सव मनाया जाएगा। मंदिरों और लोगों के घरों पर भगवान कृष्ण के जन्म और उनकी विभिन्न लीलाओं को सजीव ढंग से दिखाने के लिए आकर्षक झांकियां सजाई गई हैं, जहां पर आज रात पूजा-अर्चना करने के साथ ही भजन-कीर्तन का पाठ किया जाएगा। हर तरफ कान्हा और हरे कृष्णा, हरे कृष्णा की गूंज अभी से ही सुनाई दे रही है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर डुमरियागंज नगर स्थित रामलीला मैदान प्रांगण में ओम शिवाय मंदिर, मंदिर चौराहा स्थित श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर, पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, बैदौला चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, हल्लौर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, शिव मंदिर भारतभारी, देईंपार शिव मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर सजावट की गई है। यहां भगवान कृष्ण के जन्म और उनकी बाल लीलाओं को लेकर आकर्षक झांकियां भी सजाने का कार्य तेजी से चल रहा है ।
विज्ञापन

इसके अलावा डुमरियागंज थाना, भवानीगंज, त्रिलोकपुर, पथरा बाजार थानों में भी श्री कृष्ण जन्म उत्सव को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी शुक्रवार रात को मनाई जाएगी, जिसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हर तरफ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed