फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The state president liked the greens, roasted peas and curd

प्रदेश अध्यक्ष को खूब भाया साग, भुना मटर और दही

Sat, 09 Jan 2021 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
The state president liked the greens, roasted peas and curd
प्रदेश अध्यक्ष को खूब भाया साग, भुना मटर और दही
विज्ञापन

बूथ अध्यक्ष के घर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया भोजन
खाना खाने के दौरान पदाधिकारियों के पेच कसते रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। नगर पंचायत के शिवाजीनगर वार्ड में शनिवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने पार्टी के बूथ अध्यक्ष रामअवध के घर खाना खाया। खाने में रोटी, साग, भुना मटर, दही और गुड़ दिया गया, जिसे वह बड़े चाव से खाते नजर आए। खाने के हर एक निवाले के साथ वह पदाधिकारियों के पेंच कसते रहे। खाना खाने के दौरान सेक्टर अध्यक्ष व अन्य बूथ अध्यक्ष भी साथ रहे।
बूथ अध्यक्ष के साथ बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष संगठन की रीति-नीति समझाते रहे। उनके साथ खाने पर बैठे लोगों को आदर्श आचरण रखने की सीख देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ की बैठक माह में एक बार अवश्य आयोजित हो। पार्टी में कोई बड़ा या छोटा नहीं है, सभी एक बराबर हैं। इसीलिए वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता के घर चटाई पर बैठकर खाना खा रहे हैं। उन्होंने रामअवध की पत्नी गेंदा देवी, बहू संगीता को शगुन में 500-500 रुपये दिए। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, विधायक श्यामधनी राही, कन्हैया पासवान, पूर्व चेयरमैन हेमंत जायसवाल, आशीष शुक्ला, सुनील जायसवाल, रामअवध साहनी, रामदरश त्रिपाठी, जगदीश जायसवाल, संजय त्रिपाठी, जयप्रकाश पांडेय उपस्थित थे।
विज्ञापन

मौजूदा राजनीति से जताई खिन्नता
प्रदेश अध्यक्ष को बूथ अध्यक्ष रामअवध ने बताया कि वह काफी लंबे समय से पार्टी में जुड़े हैं लेकिन वह वर्तमान दौर की राजनीति से खिन्न हैं। उनके पांच बच्चे हैं, कोई रोजगार नहीं है, बस किसी तरह से गुजारा हो रहा है। इस पर प्रदेश अध्यक्ष ने उनके बच्चों की योग्यता के अनुसार रोजगार देने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed