फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The Shiva temple echoed with the chant of 'Har Har Mahadev'

Siddharthnagar News: हर हर महादेव के जयघोष से गूंजे शिवालय

Tue, 23 Jul 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
The Shiva temple echoed with the chant of 'Har Har Mahadev'
श्रावण के प्रथम सोमवार को शहर समेत जिले के सभी शिव मंदिरों में रही रौनक
विज्ञापन


सुबह से ही जुटी भक्तों की भीड़, जलाभिषेक कर किया पूजन-अर्चन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। श्रावण मास का शुभारंभ सोमवार के दिन होने के कारण शिव मंदिरों की रौनक चरम पर रही। सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ी। जयघोष के बीच भक्तों ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना किया। शहर के सिहेंश्वरी मंदिर, बेलहिया मंदिर, पेट्रोल पंप स्थित हनुमान मंदिर व हाइडिल तिराहे पर समेत विभिन्न मंदिरों पर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
डुमरियागंज : सावन के पहले दिन सोमवार की प्रात: हल्लौर-बेंवा कांवरियां संघ के बैनर तले भव्य जुलूस निकाला गया। आगे जुलूस में शामिल हाथी और उसके पीछे डीजे फिर कांवरियों के कारवां द्वारा बस्ती-बढ़नी मार्ग पर स्थित डुमरियागंज राप्ती नदी तट पर पहुंचकर जल भरा गया। जल भरने के बाद भक्तों का जुलूस वापस हल्लौर स्थित शिव मंदिर पर पहुंचा। देईपार स्थित मंदिर पर वातावरण भक्तिमय रहा। भारतभारी स्थित विशाल शिव मंदिर के बगल बने पवित्र सरोवर में स्नान कर शिव भक्तों ने मंदिर में जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

घोसियारी : क्षेत्र के रिउना महादेव नाथ के स्थान पर भक्तों ने जलाभिषेक करने के पश्चात प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही क्षेत्र के मुड़कटवा बाबा के स्थान पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धेंसा : जोगिया क्षेत्र के सेमरा स्थित बाबा पल्टन नाथ शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। यहां सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
इटवा : सावन के प्रथम सोमवार को कटेश्वरनाथ शिवमंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। रविवार रात 12 बजे के बाद शाहपुर स्थित राप्ती नदी में जलभर कांवड़ियो का जत्था डीजे की धुन पर नाचते गाते कटेश्वरनाथ शिवमंदिर में जलाभिषेक के लिये चल पड़े। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रिंस मिश्रा, जय अग्रहरि, जीतेंद्र चौधरी, अमर मणि दुबे, आकाश मिश्रा, गुड्डू, गंगा राम अग्रहरि, अनूप मिश्रा, राम प्रवेश यादव, विजय मिश्रा, मीरा रानी, अंजली यादव मौजूद रही।
----------------
पौफटते ही भोर से जलाभिषेक करते रहे भक्त
भनवापुर। पौ फटते ही भोर से क्षेत्र के देव मंदिर धनोहरी, डोमेश्वर नाथ, डोमसरा मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। मन्नीजोत, जीवाराई से रविवार को रात करीब एक बजे बाबी पांंडेय, पंकज, अंकित, उमेश, हिमांशु, विमल, राजेश, दुर्गेश, प्रिंस के अगुवाई में डीजे के साथ कांवड़ यात्रा निकाली गई। क्षेत्र के वीरपुर गांव स्थित बाबा जंगली नाथ (भोलेनाथ) के मंदिर पर समाजसेवियों ने प्रसाद वितरण का आयोजन किया। इस दौरान बलेसर यादव, श्याम बिहारी राजभर, शिव बालक चौरसिया, बलराम यादव, मनोज कुमार, राम बिहारी राजभर, दीनानाथ राजभर, अभिषेक यादव, रामचंद्र यादव मौजूद रहे।
डुमरियागंज : तहसील क्षेत्र के बीरपुर स्थित बाबा जंगलीनाथ स्थान पर शिवभक्तों में सोमवार को प्रसाद वितरण किया गया। मुख्य आयोजक बालेश्वर यादव रहे। इस दौरान शिवबालक चौरसिया, श्याम बिहारी राजभर, बलराम यादव, मनोज अकवंशी, राम बिहारी राजभर, दीनानाथ राजभर, अभिषेक यादव, रामचंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
पकड़ी : क्षेत्र के पकड़ी, बुढनइया, जम्हरिया, जखौलिया, बैदौली, नकाही, हडहवा, मधवापुर, बैजनाथ गांव में बने मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर भोले शिव शंकर के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।
भारतभारी : राप्ती नदी डुमरियागंज से कांवड़ियां जलभर कर भारतभारी शिव मंदिर तथा बेंवा शिव मंदिर पर जला अभिषेक किया। हनुमान मंदिर के पुजारी महंत कृष्ण मणि दास महाराज ने बताया कि इस दिन जलाभिषेक करने से श्रद्धालुओं की मनोकामना पूर्ण होती है। इस मौके पर महंत अशोक दास, कुलदीप पांडेय, माता प्रसाद पांडेय, बब्लू मिश्रा, राजकुमार गौतम, राजू सिंह, आकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

खेसरहा : क्षेत्र के शिव मंदिरों पर श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। क्षेत्र के पिपरा फरदंग गांव के वैनेश्वर महादेव, ऐचनी गांव के बजडेश्वर महादेव, सिसहनिया गांव के गोरखेश्वर महादेव, मिठवल विकास क्षेत्र के कुबेर नाथ शिव मंदिर में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंच गए। आचार्य पंडित इंद्रासन मिश्र ने बताया कि इस बार बहुत वर्षो के बाद अत्यंत शुभकारी पांच सोमवार वाला श्रावण मास आया है। इसका फल देश हित में ज्यादा लाभकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed