फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Heavy rain has stopped... but the flood of hardships persists.

Siddharthnagar News: झमाझम बारिश थमी... दुश्वारियों की बाढ़ बरकरार

Sun, 27 Sep 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 27 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Heavy rain has stopped... but the flood of hardships persists.
शहर के सिसहनिया मोहल्ले के मकान में भरा हुआ पानी को मोटर पंप से बाहर निकाले लोग। संवाद
सिद्धार्थनगर। तीन दिन से शनिवार देर शाम तक हुई झमाझम बारिश रविवार भोर में थम गई, लेकिन शहरवासियों की दुश्वारियां कम नहीं हुईं। शहर के पोखरे, गड्ढे और निचले इलाकों में पानी भरने के साथ अधिकांश सड़कें जलमग्न रहीं। कई मोहल्लों में पानी घरों में घुस गया। लोग मोटर पंप लगाकर घरों से पानी निकालते नजर आए।
विज्ञापन

रविवार सुबह आसमान साफ होने के साथ धूप निकली, लेकिन शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी रही। मुख्य मार्गों को छोड़कर अधिकांश सड़कों और गलियों में पानी भरा था। नवीन मंडी जाने वाले मार्ग पर जलभराव और सड़क के गड्ढों के कारण बाइक सवारों को काफी परेशानी हुई। पानी में कई दोपहिया वाहन फंस गए। एक टेंपो बंद होने पर चालक उसे पानी के बीच धक्का देकर निकालता दिखा।
विज्ञापन

खजुरिया रोड पर जलभराव के कारण कई घरों में पानी घुस गया। सिसहनिया मोहल्ले में भी लोग मोटर पंप से घरों में भरा पानी निकालते दिखे। मुख्य मार्ग पर स्थित सीडीओ आवास और सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर में भी पानी भर गया। यहां पंपसेट लगाकर पानी निकाला जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन मंडी परिसर में जलभराव के कारण मुख्य गेट बंद रहा। बाहर लगी सब्जी की दुकान पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। सिविल लाइन, नौगढ़ पीएचसी परिसर और बाल्मिकीनगर मार्ग पर भी जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा। लोगों को घरों से निकलने, कार्यालय जाने और बाजार पहुंचने में परेशानी हुई।
कांशीराम आवास कॉलोनी में घुटनों तक पानी : शहर की कांशीराम आवासीय कॉलोनी में जलभराव की स्थिति सबसे अधिक खराब रही।
आवासों के सामने घुटनों तक पानी भर गया। जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी हुई। जलनिकासी के लिए कॉलोनी के नाले की सफाई कर्मचारियों और जेसीबी की मदद से कराई जा रही थी। सिहेंश्वरीपुरम वार्ड के प्रमुख मार्ग पर भी पानी भरने से आवागमन प्रभावित रहा। सड़क पानी में डूबने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे थे, जिससे दोपहिया वाहन चालकों को विशेष परेशानी हुई।
अधूरी नालियां भी बनी जलभराव की वजह : शहर के पोखरे, गड्ढे और निचले हिस्से पानी से लबालब हैं। इससे कई स्थानों पर पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। मुख्य मार्गों के किनारे बनी नालियों समेत कई जगह नाला निर्माण अधूरा होने से भी जलनिकासी प्रभावित है। लगातार बारिश के कारण कई नालियां गंदगी से चोक हो गई हैं। मुख्य मार्ग पर हाइडिल तिराहे तक नाला निर्माण अधूरा होने के कारण आगे पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। इस नाले से आजादनगर, सिविल लाइन, शास्त्रीनगर और बाल्मिकीनगर मोहल्लों के पानी की निकासी होती है।

बारिश से जलभराव, कई जगह पेड़-पौधे गिरे : डुमरियागंज। सितंबर के अंतिम सप्ताह में लगातार बारिश से मौसम सुहावना हुआ है। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश शनिवार तक जारी रही। तेज हवा के साथ हुई बारिश से कई स्थानों पर पेड़-पौधे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed