फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The severed head of an animal was also found in Bharatbhari

भारतभारी में भी मिला पशु का कटा सिर

Mon, 02 May 2022 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
The severed head of an animal was also found in Bharatbhari
भारतभारी में भी मिला पशु का कटा सिर
विज्ञापन

डुमरियागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के भारतभारी गांव के तकियवां ताल में सोमवार को पशु का कटा सिर मिला। पुलिस दल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। 24 घंट के भीतर दोबारा पशु का सिर मिलने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। अवशेष को पानी से बाहर निकलवाकर पुलिस तहकीकात में जुटी है।
क्षेत्र के भारतभारी के तकियवां ताल के किनारे स्थित कब्रिस्तान के पास पशु का कटा सिर कुछ लड़कों ने देखा। सोमवार की सुबह मालीमैंनहा की घटना की चर्चा जब भारतभारी में हुई तो ग्रामीणों को तकियवां ताल के पास अवशेष होने का पता चला। जब लोग वहां पहुंचे तो ताल के पानी में अवशेष दिखा। उसके बाद गांव के दो लड़के पानी में लाठी लेकर घुसे और उसके सहारे से अवशेष को बाहर निकालकर देखा तो वह पशु का कटा सिर था।
विज्ञापन

उसके बाद इसकी सूचना पाकर डुमरियागंज के प्रभारी थानाध्यक्ष अपने मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे। फिर लोगों की मदद से पशु के कटे सिर को बाहर निकलवाकर मांस के टुकड़ों को चिकित्सकों का दल परीक्षण के लिए ले गया। उसके बाद अवशेष को दफन करवा दिया गया। इस संबंध में डुमरियागंज प्रभारी थानाध्यक्ष रमाकांत सरोज ने बताया कि कटा हुआ सिर तीन-चार माह पहले का प्रतीत हो रहा है। चिकित्सकीय जांच के लिए नमूना भेजा गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 घंटे के भीतर दोबारा मिला कटा सिर
एक मई दिन रविवार को डुमरियागंज नगर पंचायत के मालीमैंनहा में भी तीन जानवरों के कटा सिर और अवशेष मिले थे। अभी इस मामले में शामिल लोगों की तलाश में पुलिस माथापच्ची कर ही रही थी कि सोमवार की सुबह भारतभारी में भी जानवर का कटा सिर मिलने से खलबली मच गई। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।

हियुवा प्रदेश प्रभारी मालीमैंनहा गांव पहुंचे
मालीमैंनहा में जानवर के कटे सिर और अवशेष मिलने की सूचना पाकर सोमवार को हियुवा प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उपजिलाधिकारी प्रदीप यादव और क्षेत्राधिकारी अजय श्रीवास्तव भी वहां पहुंच गए। राघवेंद्र सिंह ने दोनों अधिकारियों से कहा कि मामले में जितने लोग पकड़े गए हैं, उनके अलावा जो भी इसमें शामिल हों, सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। इस दौरान पंडित राकेश शास्त्री, मधुसूदन अग्रहरि, लवकुश ओझा, शत्रुघ्न सोनी, रामकृपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed