फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The road started uprooting from the third day of construction

Siddharthnagar News: बनने के तीसरे दिन से उखड़ने लगी सड़क

Fri, 26 May 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 26 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
The road started uprooting from the third day of construction
घोसियारी बाजार में 3 दिन पूर्व बनी सड़क जर्जर हो गई। 
घोसियारी। ब्लॉक क्षेत्र बेलौहा-घोसियारी मार्ग की गिट्टियां निर्माण पूरा होने के तीसरे दिन ही उखड़ने लगी हैं। बारिश होने के बाद जगह-जगह सड़क धंस गई है। हाल यह है कि सड़क निर्माण में लगा रोडरोलर अब भी मौके पर ही खड़ा है। निर्माण में लगे अन्य यंत्र भी नहीं हटे हैं। इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि सड़क के निर्माण की गुणवत्ता कैसी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के बैलोहा-घोसियारी मार्ग का निर्माण बहुत इंतजार के बाद शुरू तो हो गया। लेकिन निर्माण कार्य में भारी अनियमितता के कारण उधर सड़क का निर्माण शुरू होने के साथ ही सड़क उखड़ना भी शुरू हो गई है। जहां दो दिन पहले बनी सड़क उखड़ना शुरू हो गई है और गिट्टियां सड़क के ऊपर आ गई हैं और गड्ढे का रूप ले रही हैं फिर भी जिम्मेदार सब कुछ जान कर अंजान बने हुए हैं। घोसियारी निवासी संदीप गुप्ता का कहना है कि घर के सामने मजदूरों की ओर से केवल गिट्टी डाल दिया गया। रोलर तक नहीं चलाया गया, जिससे घटिया निर्माण उखड़ रहा है। जिम्मेदारों को इस पर तत्काल ध्यान देना चाहिए। घोसियारी निवासी रामानंद मोदनवाल का कहना है कि सड़क बनाते समय गिट्टी बहुत कम डाली गई और तारकोल भी बहुत कम मात्रा में लगाया गया। जिसका नतीजा यह रहा कि उधर सड़क बन रही है और उधर सड़क उखड़ जा रही है। लोक निर्माण विभाग बांसी के अवर अभियंता मोहनलाल गुप्ता का कहना है कि इस संबंध में ठेकेदार से बात की जाएगी। सड़क में जो भी कमियां हैं, उसे जल्द दूर करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed