फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The road became muddy due to rain, causing traffic problems

Siddharthnagar News: बारिश में कीचड़ से सन गई सड़क, आवागमन में परेशानी

Sun, 22 Mar 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
The road became muddy due to rain, causing traffic problems
शोहरतगढ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज तक जाने वाली मार्ग क्षतिग्
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज तक जाने वाले संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू न होने से बरसात का पानी सड़क पर ही रूक रहा है। दो दिन की बारिश में सड़क पर कीचड़ हो गया। इससे राहगीरों को निकलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मस्जिदिया पिपरी होते हुए देवकलीगंज तक जाने वाला संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। इस मार्ग का टेंडर प्रक्रिया भी पूर्ण हो चुकी है लेकिन अभी ठेकेदार की ओर से संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। शुक्रवार और शनिवार सुबह हुई बारिश से सड़क पर कीचड़ हो गया है। गुजरने वाले वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। कई बाइक सवार तो फिसलते- फिसलते हुए बच पाए। जिससे क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दयादास, कामता प्रसाद शर्मा, बनारसी साहनी, डबलू साहनी, प्रधान अजय कुमार चौधरी, प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव, आदि लोगों ने इस सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य को शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई अशोक कुमार चौधरी का कहना है कि इस संपर्क मार्ग पर 3200 मीटर सड़क का निर्माण कार्य होना है। सड़क के निर्माण कार्य को शुरू कराने के लिए ठेकेदार को कहा गया है, बहुत जल्द ही इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed