{"_id":"65cbb253e39fa0cdfa008135","slug":"the-questions-were-difficult-but-easily-solved-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112841-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कठिन जरूर थे पर आसानी से हल हो गए प्रश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कठिन जरूर थे पर आसानी से हल हो गए प्रश्न
Tue, 13 Feb 2024 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से जिले के 15 केंद्रों पर मंगलवार को दो पाली में मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल, फाजिल की परीक्षा हुई। 5920 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 870 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। मजिस्टे्रट के निगरानी में परीक्षा हुई। उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बस्ती मंडल विजय प्रताप यादव ने तीन परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बांसी में परीक्षा केंद्र पर भीड़ देखने पर नाराज हुए और जिम्मेदारों को व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया।
मंगलवार से शुरू हो रही मदरसा बोर्ड की परीक्षा न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज बांसी, विश्वेश्वर प्रसाद विश्वकर्मा कृषक इंटर कॉलेज झहरांव, कुल्लियातुत तैयबात निस्वा कॉलेज डुमरियागंज, जिया निस्वा स्कूल कुशहटा, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज बढऩी डुमरियागंज, सेंट थामस हायर सेकेड्री स्कूल हल्लौर, चांद गल्र्स इंटर कॉलेज चांदगंज टेऊाग्रांट, सर्वोदय इंटर कॉलेज डोकम अगया, डॉ. जाकिर हुसेन पब्लिक स्कूल औरहवा, खदीजतुल कुबरा गल्र्स कॉलेज मधवापुर, मदरसा दारूल हुदा यूसुफपुर, मदरसा अल जामियातुल इस्लामिया तिलकहना, खदीजतुल कुबरा निस्वा कॉलेज नौगढ़, मदरसा कुल्लिया बहरून्निशा निस्वा कॉलेज बुद्धनगर शामिल हैं। इन परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए सभी तहसीलों में एक-एक खंड शिक्षा अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।
सुबह प्रथम पाली में सुबह से आठ से 11 बजे परीक्षा हुई। मुंशी, मौलवी में 2023 पंजीकृत थे। इसमें 663 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं दूसरी पाली में आलिम, कामिल, फाजिल में 2839 पंजीकृत थे। इसमें 207 ने परीक्षा छोड़ी दी। सुबह की पाली में उपनिदेशक अल्पसंख्यक कल्याण बस्ती मंडल विजय प्रताप यादव ने बांसी में एक और नौगढ़ तहसील में तीन परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इसमें मदरसा दारुल हुदा युसुफपुर में 27 शिक्षकों की ड्यूटी लगी थी। जिसमें तीन शिक्षक ड्यूटी पर थे। इसके संबंध में केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि बीईओ की ओर से ड्यूटी के सापेक्ष तीन शिक्षक ही मौजूद रहे। इस पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। इस संबंध में प्रभारी अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी डॉ. राहुल गुप्ता ने बताया परीक्षा ठीक हुई है। कहीं किसी प्रकार की गड़बड़ी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
बोले परीक्षार्थी
मदरसा बोर्ड परीक्षा को लेकर पहले मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे। लेकिन जब परीक्षा केंद्र पर पहुंचे और पर्चा तैयारी के अनुरूप आया तो सारा तनाव पल भर में दूर हो गया। जो भी तैयारी की थी उसी के तहत सवालों का उत्तर लिख कर दिया हैस अच्छे नंबर मिलने की पूरी उम्मीद है।
सैयद अली, मुंशी मौलवी
प्रश्न पत्र काफी अच्छा रहा कुछ सवाल थोड़ा कठिन लग रहे थे, लेकिन तैयारी के चलते उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई। सभी सवालों का जवाब अच्छी राइटिंग में लिख कर दिया है। अंक भी अच्छे मिलेंगे, दोनों पाली में पहले दिन परीक्षा थी, जिससे थोड़ी असहज लग रहा था लेकिन जब परीक्षा खत्म हुई तो सारे तनाव भी दूर हो गए।
फैजान कामिल
परीक्षा तो परीक्षा होती है उसको लेकर हर किसी के मन में दशा रहता है, यही दशा उनकी भी थी। लेकिन तैयारी के अनुरूप मदरसा बोर्ड द्वारा दोनों विषय की परीक्षा के दौरान अच्छे सवाल आने से उनका उत्तर देने में काफी आसानी हुई है। उम्मीद है लिखे गए सवालों का अच्छा नंबर मिलेगा।
फकरीहा जैगम, मुंशी मौलवी
यूपी बोर्ड की तर्ज पर मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं भी आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में संपन्न हुई है। जिसमें दोनों पाली में जो परीक्षा थी उसमें शामिल लगभग सभी परीक्षार्थी खुश दिखाई दिए जिसके पीछे उनका तैयारी के अनुरूप प्रश्न पत्र का आना है।
शाहजहां, आलिम