फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The public will not tolerate insult

अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी जनता

Wed, 04 May 2016 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 04 May 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
The public will not tolerate insult
हियुवा की पदयात्रा में शामिल प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह व भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सपा के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश में सूबे में चलाई जा रही साइकिल यात्रा के विरोध में डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में दूसरे दिन भी हियुवा कार्यकर्ता प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। इस दौरान लोग करीब 10 किमी. पैदल यात्रा कर गांवों में जाकर लोगों को सपा सरकार के प्रति आगाह करते हुए सपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत करवाया। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ राघवेंद्र प्रताप सिंह भवानीगंज क्षेत्र के सिलोखरा चौराहे पर पहुंच गए। जहां से लोग भारत माता की जय का नारा लगाते हुए देईपार गांव में पहुंचे। यहां राघवेंद्र सिंह ने कहा कि सपा सरकार में गुंडाराज और भ्रष्टाचार का बोलबाला है।
विज्ञापन

सपा सरकार के कबीना मंत्री आजम खां ने एक बार फिर से बेतुकी बयानबाजी कर अपने दिवालिएपन का एहसास पूरे प्रदेश के लोगों को करा दिया है। योगी हिंदू धर्म गुरु हैं। उनके प्रति अशोभनीय टिप्पणी हिंदू जनमानस बर्दाश्त नहीं करेगा। सपा सरकार को आजम के इस बयान पर कार्रवाई करनी चाहिए। देईपार से पदयात्रा गौहनिया गांव में पहुंची। जहां हियुवा कार्यकर्ताओं ने डोर-टू-डोर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

भाजपा युवा नेता लवकुश ओझा ने कहा कि प्रशासन सपा सरकार के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। इस दौरान विवेक सिंह, धर्मराज वर्मा, छोटू तिवारी, राहुल सिंह, शत्रुध्न सोनी, घनष्याम गोंड, भोला, बृजेश, सीताराम, मनोज और राधिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed