{"_id":"69bef471012cbe3ce60e9dbe","slug":"the-problem-of-dirt-increased-in-bhavpur-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-155336-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भावपुर में गंदगी से बढ़ी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भावपुर में गंदगी से बढ़ी समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़नी। विकास खंड बढ़नी के ग्राम पंचायत भावपुर उर्फ गुलरी में नालियों की नियमित सफाई न होने से गांव में गंदगी का अंबार है। हालात यह है कि जगह-जगह जलभराव और कचरे के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में दवाओं का छिड़काव और फॉगिंग भी नहीं कराई जा रही है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।ग्रामीण लालमन यादव, आशाराम और ज्यफुल्लाह ने बताया कि स्वच्छता के नाम पर हर साल धन खर्च किया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई प्रभावी कार्य नहीं दिखता। नालियां जाम पड़ी हैं और समय पर सफाई नहीं होने से गंदगी फैल रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गांव में नालियों की सफाई कराई जाए। संवाद