फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The people of Mukhalispur are forced to stay awake all night due to power cuts.

Siddharthnagar News: विद्युत कटौती से रात भर जागने को मजबूर हैं मुखलिसपुर के लोग

Sun, 24 May 2026 02:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
The people of Mukhalispur are forced to stay awake all night due to power cuts.
शाम 8:00 से देर रात 2:00 बजे तक ठप रहती है आपूर्ति
विज्ञापन


महुली, क्षेत्र के मुखलिसपुर फीडर से रात भर विद्युत कटौती से इस भीषण गर्मी में लोग घरों से बाहर निकल कर सड़क पर रात बिताने को मजबूर हो गए हैं। क्षेत्र की जनता में रात्रि में विद्युत कटौती से भारी आक्रोश है।


महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर फीडर हमेशा अव्यवस्था का शिकार होता रहा है। इस समय पारा जहां 42 डिग्री तक पहुंच गया है, वहीं शाम होते ही विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जा रही है। इसको लेकर क्षेत्र के मनोज, रामदीन, नईमुद्दीन, अजय, रामकेवल, मुकेश, महेंद्र आदि ने बताया कि अगर जल्द ही रात में आपूर्ति सुचारु रूप से सही नहीं होती है, तो सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में मुखलिसपुर फीडर के जेई सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि विद्युत कटौती ऊपर के निर्देश पर की जाती है। इसे जल्द ही इसमें सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed