{"_id":"5a4bbcac4f1c1b37198b47d2","slug":"the-party-beat-up-the-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलाव जलाने के विवाद में सभासद को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलाव जलाने के विवाद में सभासद को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
घायल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मनचाहे जगह अलाव जलाने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को कुछ लोगों ने वार्ड सभासद की पिटाई कर दी। लात-घूंसों से मारपीट में सभासद को गंभीर चोट आईं। घटना नगर पालिका कार्यालय के ठीक सामने का है। आस-पास के लोग जब तक मौके पर पहुंचते आरोपी फरार हो गए। साथी की पिटाई से सभासदों में आक्रोश है। लामबंद सभासदों ने सदर थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
रामनगर मोहल्ला निवासी शिवकुमार जायसवाल (40) इसी वार्ड से सभासद हैं। उनकी मां चंद्रावती भी गांधीनगर वार्ड से सभासद हैं। शिवकुमार के मुताबिक मंगलवार की शाम वह अपना काम निपटा कर नगर पालिका कार्यालय से निकल रहे थे। इसी दौरान गांधीनगर मोहल्ले के कुछ लोग पहुंच गए। चुनावी रंजिश से खार खाए वह लोग मनचाहे स्थान पर अलाव जलाने की बात कहते हुए विवाद करने लगे। जब तक वह कुछ समझते तब तक आरोपियों ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। लात-घूंसों व लाठी-डंडे से पिटाई की, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई।
शोर-गुल सुनकर आस-पास के लोग उस ओर पहुंचे, तब तक जान से मारने की धमकी देते हुए हमलावर फरार हो गए। घायल शिवकुमार ने पुलोिस को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य वार्डों के सभासद भी थाने में पहुंच गए। पुलिस को तहरीर देते हुए हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वार्ड सभासद फतेहबहादुर सिंह, साजिद अली, अमित सिंह, सनवर अली, धनंजय सहाय, मो.याकूब आदि ने चेतावनी दी कि अगर आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को बाध्य होंगे। इस संबंध में सदर एसओ डीके श्रीवास्तव ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।