फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The number of students in Abhyuda increased when they got the opportunity to study

Siddharthnagar News: पढ़ने का मिला मौका तो अभ्युदय में बढ़ गई छात्रों की संख्या

Fri, 23 Aug 2024 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 23 Aug 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
The number of students in Abhyuda increased when they got the opportunity to study

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग में पढ़ने वाले में पांच छात्र-छात्राओं का चयन पिछले वर्ष नीट में होने से इस वर्ष पढ़ने वाले छात्रों की संख्या बढ़ गई है। इस वर्ष अभ्युदय में 228 छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि शहर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो वर्षों से मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। अभ्युदय कोचिंग के तहत गरीब व कमजोर बच्चों को निशुल्क कोचिंग दी जाती हैं। इससे छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में सुविधा मिलती हैं। इसके तहत छात्रों को जेई, नीट, यूपीएससी, एसएससी, यूपीएसएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती हैं। अब लाइब्रेरी के लिए किताबें आने से छात्रों को पढ़ने के लिए किताबें भी आसानी से मिल जा रही हैं। वर्तमान समय में कोचिंग में यूपीएससी के 70, नीट के 70, एसएससी के 70 व जेई के 19 छात्र अभ्युदय में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन

अभ्युदय में छात्र-छात्राओं को निशुल्क पढ़ाई कराई जाती हैं, जबकि छात्रों को पढ़ने का बेहतर माहौल भी मिलता हैं। इससे पढ़ने में सुविधा होती हैं।
-श्रृष्टि पांडेय, छात्र
बेहतर शिक्षण से छात्रों को सफलता मिल रही है, इससे छात्रों को पढ़ने का भी बेहतर मौका मिल रहा हैं। योग शिक्षक से प्रशिक्षण कार्य भी कराया जा रहा हैं।
- हिमांशी मिश्रा, छात्रा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed