फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The names of many Britishers are still recorded in the Khatauni...the department is looking for claimants

Siddharthnagar News: खतौनी में दर्ज हैं अब भी कई अंग्रेजों के नाम...विभाग खोज रहा दावेदार

Mon, 15 Sep 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 15 Sep 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
The names of many Britishers are still recorded in the Khatauni...the department is looking for claimants
बर्डपुर में स्थित अंग्रेजों के नाम दर्ज रही कोठी।
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील के ग्राम बजहा, जमुहवा और चकईजोत के राजस्व अभिलेखों में अभी भी मिस डोरा, अलेक्जेंडर और मिसेज डयना आदि अंग्रेजों के नाम दर्ज हैं। देश की आजादी के 77 वर्ष बाद प्रशासन अब इन गांवों की खतौनी में दर्ज अंग्रेजों के दावेदारों की खोज में जुट गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर की ओर से मिस डोरा, एथेल व गिवेन आदि को 29 सितंबर को न्यायालय में अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। डीएम का कहना है कि नियत तिथि पर यह लोग अपना पक्ष नहीं रखेंगे तो संबंधित संपत्ति राज्य सरकार में निहित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

वहीं नौ माह पूर्व भी जिले के बर्डपुर क्षेत्र के विभिन्न राजस्व ग्रामों में अंग्रेजों के नाम मिली 41 बीघा भूमि को सरकारी संपत्ति घोषित की गई थी। शोहरतगढ़ तहसील के ग्राम चकईजोत टोला अहिरौला निवासी रामगोपाल ने 26 जुलाई 2025 को शिकायती पत्र देकर अंग्रेजों के नाम गांव में दर्ज भूमि को खाली कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद डीएम के निर्देश पर एसडीएम व तहसीलदार शोहरतगढ़ ने जांचकर दो अगस्त को अपनी रिपोर्ट सौंपी, जिसमें शोहरतगढ़ तहसील के बजहा, जमुहवा व चकईजोत के राजस्व अभिलेखों के विभिन्न गाटों में कई अंग्रेजों के नाम पांच बीघा से अधिक भूमि पर दर्ज है।
इसके बाद डीएम डॉ. राजागणपति आर ने उक्त भूमि को समस्त भारों से मुक्त कर राज्य सरकार में निहित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी के तहत संबंधित खातेदारों को जिलाधिकारी न्यायालय में स्वयं अथवा अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस दिया है। नोटिस में कहा गया कि नियत तिथि 29 सितंबर को संबंधित पक्ष उपस्थित नहीं होते है तो यह समझा जाएगा कि संबंधित खातेदारों को कुछ नहीं कहना है। इसके बाद उक्त भूमि को परित्यक्त घोषित करते हुए राज्य सरकार के स्वामित्व में निहित करने के लिए एकपक्षीय आदेश पारित कर दिया जाएगा।
इन गांवों में दर्ज है अंग्रेजों के नाम : शोहरतगढ़ तहसील के राजस्व ग्राम बजहा के एक गाटा में मिस डोरा एथेल, मिवेन बिलकीस, मिसेज डयना फोर, अलेकजिंडर गिवेन, मिस एम्टप जोजे, हसबैंड एडववकर का नाम दर्ज है। ग्राम जमुहवा के एक गाटा में मिसेज एडन फोसिर्स, एटकनवाकर जोजे हैसलेन, वोमिस एंस एथेल मिबन, दूसरे गाटा में मिसेल एथल इनली गिवन आदि व तीसरे गाटा में मिसेज गिलयेन पीपी आदि का नाम दर्ज है। ग्राम चकईजोत के एक गाटा में अलेक जेंडर गिवेन, मिसेज एथेल यमनी व मिसेज बिलियम चालिस का नाम दर्ज है।
पाकिस्तानी नागरिकों के नाम दर्ज थी 340 बीघा भूमि : आठ माह पहले इटवा तहसील के लमुईया गांव में 230 बीघा भूमि शत्रु संपत्ति घोषित करने की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। यह भूमि जिन चार व्यक्तियों के नाम से दर्ज है। वह भारत-विभाजन के समय ही पाकिस्तान चले गए थे।

वहीं इससे पहले संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल के ग्राम सिकरी निवासी पाकिस्तान चले गए व्यक्ति के नाम से बांसी तहसील के बेलवा लगुनही व साहू खिरिया गांव में 64 बीघा जमीन थी। जो शत्रु संपत्ति घोषित की जा रही है। वहीं इटवा तहसील के ग्राम परसोहिया तिवारी में पाकिस्तानी नागरिक की 48 बीघा भूमि को शत्रु संपत्ति घोषित किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed