फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The miscreants in the car beat up the jeweler and looted the jewellery

Siddharthnagar News: कार सवार बदमाशों ने सर्राफ को मारपीट कर आभूषण लूटे

Thu, 15 May 2025 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The miscreants in the car beat up the jeweler and looted the jewellery
उसका बृजमनगंज मार्ग पर महदेवा गांव के पास अपनी बाइक के साथ बदहवास हालत में बैठे स्वर्ण व्यवसाई
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उसका बाजार। उसका थाना क्षेत्र के उसका बृजमनगंज मार्ग पर महदेवा गांव के पास से बुधवार की देर रात सर्राफा से लूट की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार सवार दो बदमाशों ने बाइक से जा रहे सराफ को रोककर मारापीट और उससे जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने रात में पुलिस को जानकारी देकर कार्रवाई की मांग की है।
महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित बरडाढ़ टोला कुशलपुर निवासी संतोष वर्मा की लेहड़ा स्टेशन के पास सोने चांदी के जेवरात की दुकान है। बुधवार को वह सिद्धार्थनगर मुख्यालय से चार किलो चांदी और लगभग 40 ग्राम सोने से बने जेवरात लेकर बाइक की डिग्गी में रख घर जा रहे थे। अभी वह महदेवा ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे यह गिर गए।
विज्ञापन

उनके गिरते ही कार से दो लोग उतरे, इन्हें लगा दोनों इनकी सहायता के लिए आ रहे हैं, लेकिन इनमें से एक ने डंडे से पीटना शुरू कर दिया और दूसरे ने डिग्गी में रखे जेवरात निकाल लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए कार में सवार होकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष के शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण भी आ गए। उन्होंने सहारा देकर उठाया, पिटाई होने से वह कांप रहे थे। सिर से खून भी बह रहा था। अचानक हुई इस वारदात से संतोष वर्मा हक्का-बक्का रह गए, और इसकी सूचना घरवालों के साथ पुलिस को भी दी। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।
इस वारदात से व्यवसायियों में आक्रोश है, व्यापार मंडल के अध्यक्ष धनेश वर्मा ने कहा कि स्वर्ण व्यवसायियों के साथ इस तरह की वारदात प्रायः घटित होने से दहशत है। इन्होंने पुलिस से जल्दी से लुटेरों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश करने की मांग की है।

सीओ सदर अरुणकांत सिंह ने पहुंचकर वारदात के बारे में जानकारी ली है। एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है, रात में ही केस दर्ज कर लिया गया था। वारदात का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी है। सिद्धार्थनगर से बृजमनगंज जाने वाले मार्ग के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed