फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The message of the prophet Gunjin Fiza Sadaan

फिजा में गूंजीं नबी के पैगाम की सदाएं

Thu, 24 Dec 2015 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Thu, 24 Dec 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गांव की गलियों से लेकर चौराहे तक धूम मची रही।
विज्ञापन


नबी के पैगाम की सदाएं फिजा में गूंजती रहीं। बुधवार की रात कुरआन की तिलावत, मिलाद, नातिया मुशायरा और जलसे का सिलसिला रातभर चलता रहा। गुरुवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर अकीदतमंदों का जुलूस दर्जनों गांवों से निकलकर बेंवा चौराहे पर जुटना शुरू हुआ।
विज्ञापन


नमाज के बाद भारी भरकम वाहनों के लंबे कतार व डीजे के साथ झंडी व बैनर लिए नारे लगाते हुए जुलूस की शक्ल में निकले। अकीदतमंदों का जुलूस बेंवा से सिकहरा, जबजौवा, हल्लौर, बैदौलागढ़ चौराहे होते हुए डुमरियागंज में पहुंचा। जहां पर मुस्लिम विद्वानों ने पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे पैदाइश पर विस्तार से रोशनी डाली, साथ ही समाज के लोगों से भाईचारा, बनाए रखने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि नबी के आमद के पहले पूरी दुनिया में जाहिलियत व बुराई का बोलबाला था। मोहम्मद साहब के पैदाइश पर दुनिया में अमन माहौल बना और इस्लाम वजूद में आया। जुलूस में बिथरिया, बसडिलिया, जबजौवा, हल्लौर, सिकहरा, परसपुर, कादिराबाद, शाहपुर, कटया, वासा, लटिया, भारतभारी, भड़रिया, धनखरपुर, असाधरपुर, बेंवा मुस्तफा, सोनहटी, बेंवा जियाउद्दीन सहित दर्जनों गांवों के लोग शामिल रहे।


सुबह 10 बजे से ही लोग अपने-अपने गांव के चौराहों पर जुटने लगे, जहां से वाहनों में सवार होकर बेंवा चौराहे पर पहुंचे। जिसके बाद देर शाम जुलूस डुमरियागंज जामा मस्जिद पर पहुंच तकरीर के बाद समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed