{"_id":"5abfbdcc4f1c1ba8618b4a43","slug":"the-medicine-being-written-from-outside-the-patients-are-referred","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से लिखी जा रही दवा, रेफर कर दिए जाते हैं मरीज...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से लिखी जा रही दवा, रेफर कर दिए जाते हैं मरीज...
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
उसका में सीएचसी का निरीक्षण करते सचिव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनीष गर्ग ने शनिवार को उसका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। वहां स्टाफ, दवा की उपलब्धता व मरीजों को मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान लोगों ने उन्हें अस्पताल पर दवाओं की कमी और छोटी-छोटी दिक्कतों पर रेफर किए जाने की शिकायत की। संयुक्त सचिव ने विभागीय अफसरों को खामियां दूर कराने का निर्देश दिया।
सुबह करीब 10 बजे उसका सीएचसी पहुंचे मनीष गर्ग ने ओपीडी, लैब, एक्सरे रूम, जेई-एईएस वार्ड, प्रसव कक्ष, कार्यालय और परिसर आदि का गहनता से अवलोकन किया। इस दौरान कस्बा निवासी मदन जायसवाल ने संयुक्त सचिव से अस्पताल पर कोई सुविधा न मिलने की शिकायत की। कहा कि अस्पताल पर सुविधा नगण्य है। सिर्फ बाहर की दवाएं लिखी जाती हैं। छोटे-छोटे मामलों में भी मरीजों को रेफर कर दिया जाता है। इस कारण मरीज यहां आने से हिचकते हैं।
संयुक्त सचिव ने इस बाबत चिकित्साधीक्षक डॉ. आरके शर्मा से जानकारी ली। निर्देश दिया कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं दें। उपचार में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि नीति आयोग जिले की निगरानी कर रही है। यहां जो भी दिक्कतें हैं, उसे शीघ्र ही दूर करा दिया जाएगा। संयुक्त सचिव ने अस्पताल में साफ-सफाई को बेहतर बनाने और बॉयो मेडिकल वेस्ट का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ अनिल मिश्र, पीडी संत कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. विजय कुमार और बीएसए मनीराम सिंह आदि मौजूद थे।