फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The love affair was in the murder of aaqib

प्रेम प्रसंग में हुई थी आकिब की हत्या

Tue, 03 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Jan 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
The love affair was in the murder of aaqib
इटवा में पुलिस की गिरफ्त में हत्या का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
इटवा। पहाड़ापुर मोड़ के पास रविवार को चाकू घोंपकर हुई आकिब की हत्या के पीछे प्रेम प्रपंच कारण था। बार-बार समझाने के बावजूद न मानने से क्षुब्ध लड़की के भाई ने आकिब की हत्या की थी। मंगलवार को घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

एक जनवरी की देर शाम पहाड़ापुर मोड़ के पास चूंहीग्रांट निवासी आकिब (20) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी। मामले की छानबीन में लगी पुलिस टीम ने फोन कॉल के डिटेल के आधार पर पहाड़ापुर निवासी नफीस उर्फ लक्की को पकड़ा और पूछताछ की। इटवा थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में घटना का पर्दाफाश करते हुए एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि घटना के दिन आकिब अपनी बहन को लेकर इटवा आया था। इसी दौरान आए फोन कॉल के बाद आकिब बहन से कुछ देर बाद आने की बात कह पहाड़ापुर चला गया, जहां उसकी हत्या हो गई।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि फोन कॉल के आधार पर नफीस को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने सच्चाई बयां कर दी। नफीस के मुताबिक आकिब उसकी बहन को परेशान कर रहा था। कई बार उसने मना किया था। समझाने के लिए ही पहाड़ापुर मोड़ के पास बुलाया, लेकिन इसी दौरान बात बढ़ गई और उसने डराने के मकसद से चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। एएसपी ने बताया कि घटना की पड़ताल में एसओ रणधीर कुमार मिश्र के नेतृत्व में एसआई रामेश्वर यादव, कांस्टेबल संजय यादव, चंद्रशेखर की टीम लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed