फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The listeners were overwhelmed with emotion upon hearing the tale of knowledge and detachment.

Siddharthnagar News: ज्ञान वैराग्य की कथा सुनकर भाव विभोर हुए श्रोता

Sun, 10 May 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 10 May 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The listeners were overwhelmed with emotion upon hearing the tale of knowledge and detachment.
इटवा। क्षेत्र के मुड़िला शिवदत्त गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन शुक्रवार रात कथावाचक उत्तम कृष्ण शास्त्री की ज्ञान वैराग्य की कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो गए। कथावाचक ने धुंधकारी के मोक्ष की व ज्ञान वैराग्य की कथा सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा सुनने से घर में सुख शांति आती है।
विज्ञापन

पितृ दोष की शांति होती है और घर में धन लक्ष्मी की वृद्धि होती है। इसी के साथ कथावाचक ने भागवत की महिमा बताते हुए ज्ञान वैराग्य भक्ति की महिमा को बताया। भागवत कथा सुनने से तीनों चीज साथ मिलते हैं। ज्ञान वैराग्य भक्ति केवल भागवत कथा सुनने मात्र से जीवन में भक्ति का आगमन होता है, जिसके हृदय में भक्ति उसके हृदय में भगवान का वास होता है। चाहे वह बंदर का हृदय हो, चाहे शिवरी का हृदय हो, चाहे निषाद राज का हृदय हो, चाहे गिद्धराज का हो, जिसके हृदय में भक्ति वहां पर भगवान का वास होता है। भागवत कथा सुनने से ज्ञान, बैरागी और भक्ति की प्राप्ति होती है और जीवन में जीवन जीने की कला सीखने को मिलती है। जीवन में धर्म की मर्म को जानने के जिज्ञासा बढ़ती है। इसी के साथ उन्होंने भागवत की विधि को श्रवण करते हुए सभी भक्तों को ज्ञान गंगा में गोता लगवाया।
विज्ञापन

इस अवसर पर यज्ञाचार्य पं. शशिकांत शास्त्री, वेदप्रकाश शास्त्री, आयोजक यजमान कृष्णा मिश्रा, राज मंगल मिश्र, राधेश्याम , घनश्याम विशाल, शालिनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed