फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The lifeline of the city will be better

Siddharthnagar News: शहर की लाइफ लाइन होगी बेहतर, भर सकेंगे फर्राटा

Sun, 11 Feb 2024 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 11 Feb 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
The lifeline of the city will be better
सिद्धार्थनगर। शहर के मुख्य बाजार को कलक्ट्रेट से जोड़ने वाले खजुरिया मार्ग का 2.79 करोड़ से जीर्णोद्धार होगा। इसके किनारे से अतिक्रमण हटाने के साथ ही सात मीटर चौड़ी सड़क और जलभराव से निजात के लिए नाले का भी निर्माण होगा। इससे शहर की लाइफ लाइन मानी जाने वाली इस सड़क पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे। पिछले आठ वर्ष से मरम्मत नहीं होने से टूटकर गड्ढे में बदल चुकी सड़क के जीर्णोद्धार से शहर की 70 फीसदी आबादी के लिए आवागमन सुगम हो जाएगा।
विज्ञापन

खजुरिया मार्ग का निर्माण आठ वर्ष पूर्व हुआ था। जिसके बाद इस सड़क का मरम्मत नहीं हुआ। जिससे यह सड़क थाना, जिला पंचायत और कब्रिस्तान के पास समेत कई जगह पर टूटकर गड्ढे में बदल गई है। क्षतिग्रस्त होने से कई जगह पर बने गड्ढों में सड़क लापता हो गई है, जिससे लोग इस मार्ग से गुजरना छोड़ दिए है। इस सड़क पर जलनिकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से बारिश के मौसम में जलभराव रहता है। सड़क किनारे नाली के सकरे और क्षतिग्रस्त होने से बारिश होने पर कई दिनों तक जलभराव की स्थिति रहती है। जलभराव के कारण सड़क के आसपास के घर में रहने वाले व दुकानदार भी बहुत सांसत झेलते है। इस सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढिकरण के लिए नगर पालिका की तरफ से 2.79 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले चरण में सड़क किनारे नाले के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

---------------
जलभराव से राह चलना होता है मुश्किल
खजुरिया मार्ग पर बारिश के समय जलभराव होने से दो से तीन फीट पानी भरा रहता है। इससे कई बार बाइक सवार, कार चालक, टेंपो व ई-रिक्शा चालक पानी भरे सड़क में फंसकर सांसत झेलते हैं। इसे देख अन्य वाहन चालक इस रास्ते पर गुजरना बंद कर देते है। सर्वाधिक सांसत इस सड़क किनारे के मोहल्लेवासियों का होता है, सिसहनिया निवासी अधिवक्ता सरफराज मलिक का कहना है कि जलभराव के कारण घर से निकलना मुश्किल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
सड़क के गड्ढों के कारण बदल दी राह
गड्ढे में बदल चुकी खजुरिया मार्ग से गुजरने वाली शहर की अधिकांश आबादी ने रास्ता ही बदल दिया है। इसी मार्ग से कलेक्ट्रेट, विकास भवन व जनपद न्यायालय समेत विभिन्न सरकारी कार्यालय जाने वाले लोग सड़क के गड्ढों के चलते रास्ता बदल कर अशोक मार्ग से होकर आवागमन करते है। यहां तक कि पूर्व में इसी सड़क से विकास भवन स्थित कार्यालय जाने वाले सीडीओ भी वर्तमान में अशोक मार्ग होकर आते जाते है।
---------------
अतिक्रमण से सकरी हो गई है सड़क
खजुरिया मार्ग अतिक्रमण के चलते बेहद सकरी हो चुकी है। मकान एवं दुकानदारों के साथ सरकारी कार्यालयों जैसे थाना की बाउंड्रीवाल, जिला पंचायत, तहसील की बाउंड्रीवाल भी अतिक्रमण में शामिल है। डेढ़ किमी से अधिक लंबी सड़क राजस्व अभिलेख में 30 फीट चौड़ी है, जबकि मौके पर यह कई जगहों पर सिकुड़कर 15 फीट तक पहुंच गई है। छह माह पहले सड़क की पैमाइश के बाद अतिक्रमण का चिन्हांकन किया गया था, अब सड़क निर्माण के पूर्व अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी।

----------------
खजुरिया मार्ग की स्थिति बेहद खराब है, इसके निर्माण से शहर के आधी से अधिक आबादी के लिए रास्ता सुगम हो जाएगा।
अंकुर पांडेय, शिक्षक

सड़क के गड्ढों के चलते इस मार्ग से गुजरने से परहेज करने लगे थे, इसके निर्माण से आवागमन में बहुत सुविधा होगी।
सादाब अख्तर, व्यापारी

खजुरिया मार्ग खराब होने से लंबी दूरी तय कर अशोक मार्ग से न्यायालय तक आते जाते थे, सड़क बनने से बहुत राहत मिलेगा।
दिव्य प्रकाश शुक्ल, अधिवक्ता

सड़क निर्माण से लोगों को कलक्ट्रेट व न्यायालय समेत अन्य जगहों पर आवागमन में समय और ईधन की बचत होगी।
मनीष सहाय, अधिवक्ता
-------------
शहर के सबसे व्यस्त खजुरिया मार्ग के निर्माण के लिए नगर पालिका की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति मिल गई है। पहले चरण में नाले का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढीकरण से शहरियों समेत अन्य लोगों का आवागमन सुगम हो जाएगा।
गोविंद माधव, अध्यक्ष, नगर पालिका सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed