{"_id":"575312324f1c1b7d2f10a1b0","slug":"the-law-does-not-stand-messing","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
अधिकारियों को निर्देश देते डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने शुक्रवार की शाम को अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें अभियोजन कार्यो एवं कानून व्यवस्था पर चर्चा की। पुलिस की तरफ से अवांछनीय तत्वों एवं अपराधियों पर की जाने वाली निरोधात्मक कार्रवाई पर जोर दिया। कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया।
डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि न्याय से संबंधित मुकदमों के निस्तारण के लिए सभी एसडीएम व थानाध्यक्षों को जानकारी दी जाएं। गुंडा एक्ट व गैंगेस्टर एक्ट के संबंध में जो कार्रवाई की जाती है और उसमें जो कमियां है। उसको एसपीओ थानाध्यक्षों को जानकारी प्राप्त कराएं। मानवीय गलतियों को सुधार करने के लिए उपलब्ध कराई जाए।
कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक थाना स्तर पर कमेटी गठित कर बैठक कराया जाए। उन्होंने कहा कि जिन उपजिलाधिकारियों के न्यायालयों में 198 के अंतर्गत प्रकरण लंबित है। उसका निस्तारण कराया जाए।
विज्ञापन
366 आरपीसी की रिपोर्ट अप्रैल, मई की 10 जून तक उपलब्ध करा दिया जाए। इस दौरान एसपी महेंद्र यादव, डीजीसीआर विनोद कुमार चौधरी, डीजीसी क्रिमिनल विनोद कुमार तिवारी, डीजीसी सिविल केशव प्रसाद पांडेय, नामिका अधिवक्ता सिविल अनिरुद्ध कुमार शुक्ल, एडीजीसी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, पीओ रोहनाश कुमार पांडेय, एपीओ प्रत्युष कुमार दूबे, संजीव कुमार गुप्त, अभियोजन अधिकारी आनंद कुमार पांडेय, जेए राम केवल आदि मौजूद रहे।
राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश
सिद्धार्थनगर। कर एवं राजस्व देयो की वसूली को लेकर डीएम कार्यालय में बैठक हुई। डीएम ने मई 2016 के लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्त उपलब्धि की विभागवार जानकारी ली। डीएम नरेंद्र शंकर पांडेय ने कहा कि माह के अंत तक लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त नहीं की गई है।
सभी एसडीएम को निर्देश दिया कि तालाबों, खलिहानों पर अवैध रुप से कब्जे को हटवाया जाए। सीआरए प्रत्येक तहसीलों की रिपोर्ट प्राप्त करके माह की प्रगति ठीक करायें। राजस्व देयो के वसूली की प्रगति मुकदमों का निस्तारण, कंप्यूटर की फीडिंग की रिपोर्ट सही पाई गई।
नायब तहसीलदार डुमरियागंज व शोहरतगढ़ को कंप्यूटर की फीडिंग का कार्य तीन दिन में ठीक कराये जाने का निर्देश दिया। इसके अलावा 25 जून 2016 तक वसूली की प्रगति सभी तहसीलों में 80 प्रतिशत से ऊपर प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।
दो लाख से अधिक वकायदारों की सूची तैयार कराकर वसूली करने के लिए नोटिस देने, 10 बड़े वकायेदारों की पत्रावली तैयार कर वसूली की प्रगति बढ़ाए जाने, आवास आवंटन, पट्टा की प्रगति ठीक कराए जाने, अवैध रूप से पट्टे की जमीन पर से कब्जा हटवाकर पात्रों को दिए जाने का निर्देश दिया गया।
अधिशाषी अभियंता विद्युत डुमरियागंज की मई माह की उपलब्धि शत-प्रतिशत न मिलने पर चेतावनी दी गई। बाट-माप, खाद्य एवं औषधि की प्रगति, वन विभाग की प्रगति बढ़ाये जाने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान एडीएम पीके जैन, एसडीएम नौगढ़ योगानंद पांडेय, बांसी विनय कुमार पाठक, इटवा जुबेर बेग, डुमरियागंज सुरेंद्र मिश्र, शोहरतगढ़ ओमप्रकाश गुप्ता, अधिशाषी अभियंता लोनिवि सीपी गुप्ता, एसडीओ वन विभाग वेदप्रकाश जायसवाल, अधिशाषी अभियंता विद्युत राममूरत, जिला मनोरंजन कर अधिकारी राकेश लाल श्रीवास्तव, जीसी कलेक्ट्रेट अब्दुल रहमान, प्रशासनिक अधिकारी ओंकार सिंह, आरए सूर्यलता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।