फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The joy of Holi was overshadowed by the journey... We struggled to reach home in the train.

Siddharthnagar News: होली के उल्लास पर भारी पर पड़ा सफर... ट्रेन में जूझते पहुंचे घर

Tue, 03 Mar 2026 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The joy of Holi was overshadowed by the journey... We struggled to reach home in the train.
शहर के बांसी तिराहे पर शाधन के लिए इधर-उधर भटक रहे यात्री। संवाद
सिद्धार्थनगर। चार मार्च को होली का पर्व है, खुशियों का पर्व अपनों के बीच मनाने के लिए प्रदेश में रहे लोग तेजी से लौट रहे हैं। खुशियों के पर्व होली में घर वापसी लोगों के लिए कष्टदायी बन गया है। ट्रेन के सफर में भीड़ में कड़ी मशक्कत से यात्रा पूरी हो रही है।
विज्ञापन

जनरल हो या फिर रिजर्वेशन वाला कोच। सभी में गैलरी से लेकर गेट तक झोला-बैग लिए लोग जमे नजर आ रहे हैं। नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर आने वाली हर लोकल और लंबी दूरी दोनों ट्रेनों में कमोबेश यही हाल रहा है। जहां ट्रेनों से आने वालों की भीड़ दिखी।
विज्ञापन

प्रदेश के विभिन्न जनपद और अन्य प्रांत से आकर यहां काम करने वाले जाने वालों की भीड़ देखने को मिली। मशक्कत के बीच लोग चढ़ते हुए उतरते हुए देखे गए। वहीं, रोडवेज स्टेशन पर कुछ गनीमत रही कि क्योंकि, स्पेशल बसें लगी रहीं। सवारियों के मिलने के साथ ही रवाना करते दिखी जबकि, यहां से जिले के लोकल हिस्से में जाने वालों को निजी वाहनों से सफर के लिए मुंहमांगा किराया देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के बारे में जानकारी ली गई तो हर आने वाली ट्रेन में भीड़ देखने को मिली। कोई मुंबई दिल्ली से आने के बाद गोरखपुर गोंडा से आया तो कोई अन्य ट्रेन से। क्योंकि, मुंबई के लिए दो और दिल्ली के लिए हमसफर के अलावा लखनऊ आदि रूट की ट्रेन चलती है। दिन में एक दर्जन से अधिक ट्रेन नौगढ़ रेलवे स्टेशन से होकर गुजरती हैं। होली को देखते हुए पिछले कई दिनों से प्रदेश से लौटने वालों के कारण ट्रेन में भीड़ बढ़ गई है।
दोपहर में गोरखपुर लखनऊ के लिए जाने वाले गोमतीनगर ट्रेन दोपहर 2:59 पर स्टेशन पर रुकी तो उतरने वालों के साथ चढ़ने वालों की संख्या ठीक-ठाक रही। इसमें दिल्ली, मुंबई, गुजरात और अन्य शहर से घर लौटने वालों की संख्या अधिक रही।
दिल्ली से लौटे नेपाल निवासी सोमेंद्र ने बताया कि बुकिंग कन्फर्म होने के बावजूद ट्रेन में चढ़ना और सीट तक पहुंचना किसी जंग से कम नहीं रहा। गोरखपुर तक पहुंचने में बहुत समस्या हुई। टिकट होने के बाद भी लोग दबाकर बैठे हुए थे। गैलरी में निकलना और शौचालय तक जाने में मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, बर्डपुर जाने वाले इब्राहिम ने बताया कि ईद के लिए वह घर लौट रहे थे। कहा कि हमें पता नहीं था कि इतनी भीड़ होगी।
मुंबई से गोरखपुर पहुंचने में बहुत समस्या हुई। सीट तो मिल गई, लेकिन भीड़ में निकलने पर कब कौन बैठ जाए कोई पता नहीं है, इसलिए पूरे सफर में परेशान होना पड़ा। अब ईद के बाद लौटना है। कमोबेश यही दर्द अन्य यात्रियों को रहा है। एक ट्रेन की हालात है।

मुंबई से आने वाली ट्रेनों में क्या हाल रहा होगा अंदाजा लगाया जा सकता है। स्टेशन पर स्टाल लगाने वालों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सुबह की पहली ट्रेन से लेकर देर रात तक आने-जाने वाली ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed