फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The girl made a video, accused the young man and committed suicide

Siddharthnagar News: युवती ने बनाई वीडियो, युवक पर लगाया आरोप और दे दी जान

Wed, 06 Nov 2024 10:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 06 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
The girl made a video, accused the young man and committed suicide
महदेवा बाजार। उसका थाना क्षेत्र के सिसहनिया गांव में फंदे से लटक कर आत्म हत्या करने के मामले में नया मोड़ आ गया है। युवती का बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियाे वायरल हुआ, जिसने सबको हैरत में डाल दिया है। पांच सेकेंड के वीडियो में युवती ने एक युवक का नाम लिया है और बोला है कि उसी की वजह से मरने जा रही हूं, उसे छोड़ना मत चाहे जो हो जाए। लोगों के मुताबिक जिस युवक का नाम ले रही है वह गांव का ही रहने वाला है। हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

क्षेत्र के सिसहनिया गांव निवासी सिकंदर की पुत्री अफरीदा का मंगलवार को कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला था। परिवार की ओर से दी गई जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिवार वालों ने लिखित शिकायती पत्र देकर पोस्टमार्टम करवाने की मांग की थी। परिवार के लोग उसे आत्महत्या मान रहे थे। क्योंकि किया और क्या ऐसी नौबत आई इस बात से अंजान थे। पोस्टमार्टम के बाद लाश मिली और दफन करने की सोच रहे थे कि पांच सेकेंड का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें लड़की एक युवक का नाम लेते हुए कह रही है कि उसकी वजह से वह मरने जा रही है, उसे छोड़ना मत चाहे जो हो जाए। लड़का गांव का ही बताया जा रहा है।
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद परिवार के लोग हैरान हो गए हैं। आत्महत्या से पहले उनसे वीडियाे बनाया है। वीडियो आने के बाद कार्रवाई के संबंध में मृतका के चाचा ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद पुलिस पास लेकर गए थे। उन्हें दिखाया गया है, लाश को दफन करने के बाद शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। इस संबंध में एसओ उसका रविंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
ये ह है मामला
उसका थाना क्षेत्र के सिसहनिया गांव सिकंदर के मुताबिक वह अपने पूरे परिवार के साथ खेत में धान की कटाई करने गया था। दोपहर लगभग दो बजे जब घर पर आया तो देखा कि उसकी 18 वर्षीय अफरीदा कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटकता हुआ शव मिला। देखते ही परिवार के लोगों की चीख निकली। शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों के मुताबिक सिकंदर के पास छह लड़कियां व दो लड़के हैं। अफरीदा सिकंदर के बच्चों में दूसरे नंबर की थी। मौत के बाद पूरा परिवार सदमे है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed