फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The fluctuations in the weather are making people sick...long queues of patients in the OPD of the department

Siddharthnagar News: मौसम का उतार-चढ़ाव बना रहा बीमार...विभाग की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार

Sat, 07 Mar 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 07 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
The fluctuations in the weather are making people sick...long queues of patients in the OPD of the department
मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में मरीजों की लगी भीड़। संवाद
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नए और पुराने भवन में शुक्रवार को एकाएक मरीजों की संख्या बढ़ी हुई दिखी। दोपहर तक पर्ची के लिए लोग कतार में दिखे। वहीं, ओपीडी और जांच केंद्रों पर भी लंबी लाइन लगी रही। डॉक्टर और स्टाफ का कहना था कि होली की छुट्टी और बृहस्पतिवार को भी दोपहर के 12:30 बजे तक ही पर्ची काटी गई। छुट्टी समझकर मरीज कम आए थे, इसलिए आज मरीजों की संख्या अधिक हो गई। हालांकि, इसमें गंभीर रोगी नहीं थे, मौसम के असर वाले मरीजों की संख्या अधिक थी। जैसे बुखार, जुकाम खांसी और कुछ उल्टी व पेट दर्द से पीड़ित बच्चे थे। डॉक्टरों ने जांच और दवा के साथ मौसम के बदलाव को देखते हुए अलर्ट रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज जिले की बड़ी आबादी के इलाज का जिम्मा है। जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज में तब्दील होने के बाद सुविधाएं बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ गई। पहले 800 से 1000 ओपीडी होती थी, अब उसकी संख्या 1500-1800 तक पहुंच गई है। पर्ची काटने वालों का कहना था कि जब मौसम में उतार-चढ़ाव होता है तो इतनी संख्या पहुंच जाती है। अवकाश के दूसरे दिन जब मेडिकल कॉलेज खुलता है तो मरीजों का दबाव कुछ और बढ़ जाता है। होली की छुट्टी के बाद बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज खुला, लेकिन दोपहर तक ही था और लोगों को बंद होने की आशंका थी। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो नए और पुराने भवन की ओपीडी में मरीजों की संख्या अधिक रही। दोनों स्थानों पर लोग कतार में नजर आए।
विज्ञापन

पुराने भवन में चेस्ट रोग विभाग में मरीजों की संख्या अधिक देखी गई। यहां खांसी और सीने में दर्द आदि की शिकायत अधिक रही है। कमोबेश यही हाल नाक, कान, गला रोग विभाग में देखने मिला। डॉक्टरों से बात हुई तो उन्होंने बताया कि छुट्टी के कारण मरीजों की संख्या बढ़ी है। हालांकि, सामान्य बीमारी से पीड़ित मरीज थे। वहीं, नेत्ररोग विभाग में पहुंचे। यहां डॉ. संजय गुप्ता और डॉ. राकेश वर्मा ने बताया कि रंग से प्रभावित कोई मरीज दोपहर तक नहीं पहुंचा था। जलन, कीड़ा पड़ने और मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले ओपीडी में पहुंचे थे, जिनकी जांच करने के बाद दवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, स्किन विभाग में मरीजों की संख्या अधिक रही है। किसी को धब्बा तो किसी को चेहरे पर जलन आदि की शिकायत थी। डॉक्टर का कहना था कि सुबह की हल्की ठंड और दिन में तेज धूप के कारण लोगों को त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। किसी को खुजली की शिकायत है तो किसी के चेहरे और शरीर पर एलर्जी व दाने निकलने लगे हैं। डॉ. पवन कुमार सिंह ने बताया कि मौजूदा मौसम त्वचा के लिए अनुकूल नहीं है, ऐसे में सावधानी और बचाव बेहद जरूरी है।
वहीं, नए भवन में मेडिसिन विभाग और हड्डी रोग विभाग में मरीजों की संख्या अधिक दिखी। डॉ. गौरव कुमार दुबे ने बताया कि मौसम के बदलाव वाले मरीज आ रहे हैं। जैसे बुखार, खांसी नहीं जा रही है, बार- बार जुकाम हो रहा है। पेट में दर्द, मरोड़ की शिकायत वाले हैं। कहीं न कहीं यह मौसम के उतार-चढ़ाव से हो रहा है। दवा के साथ ही बचाव की सलाह दी जा रही है। महिला अस्पताल के बालरोग विभाग में बच्चों को लेकर लोक पहुंचे रहे। यहां सबसे अधिक समस्या जुकाम, बुखार के साथ उल्टी की थी।

नगर निवासी रीमा ने बताया कि बच्चा अचानक रोने लगा। इसके बाद उल्टी शुरू हो गई। दो दिन दवा पिलाई, लेकिन ठीक नहीं हुआ तो लेकर आए हैं। वहीं, राजिया ने बताया कि बच्चा कई दिनों से जुकाम के कारण सांस नहीं ले पा रहा था। मेडिकल स्टोर से दवा ली, लेकिन ठीक नहीं हुआ। इसी प्रकार से अन्य समस्या लेकर मरीज पहुंचे थे। जांच करके डॉक्टरों ने दवा दी।
इस संबंध में सीएमएस डॉ. एके झा ने बताया कि मरीजों का बेहतर इलाज करने का प्रयास है। जो भी मौजूद सुविधाएं हैं, मरीजों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed