{"_id":"5fc64bae8ebc3e9bd50634d9","slug":"the-family-went-to-marriage-the-house-was-stolen-siddharthnagar-news-gkp375201582","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में गया था परिवार, चोर खंगाल ले गए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में गया था परिवार, चोर खंगाल ले गए घर
विज्ञापन
शादी में गया था परिवार, घर में हुई चोरी
गेट का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए लाखों का सामान
ढेबरुआ थानाक्षेत्र के मड़नी गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़नी। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के ब्लॉक के पास खाली पड़े एक मकान के गेट का ताला तोड़कर चोर रविवार रात घर में घुस गए। यहां से नकदी, आभूषण समेत लाखों का सामान उठा ले गए। घटना के वक्त परिवार के सदस्य एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। मकान मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के मड़नी गांव निवासी अविनाश चंद पांडेय का बढ़नी ब्लॉक के बगल में घर है। यहां वह परिवार के सदस्यों के साथ रहते हैं और किराना के थोक व्यापारी हैं। वह रविवार को पूरे परिवार के साथ भैरहवा स्थित अपने ससुराल शादी में शामिल होने गए थे। घर खाली पड़ा था। देर रात चोर गेट का ताला तोड़कर कमरे में दाखिल हो गए। इसके बाद नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान उठा ले गए। अविनाश चंद पांडेय के मुताबिक सोमवार को छोटे भाई बृजनंदन पांडेय मकान पर आए तो देखा कि गेट का ताला टूटा था। अंदर गए तो कमरे में सामान सब बिखरा पड़ा था। उन्होंने मोबाइल के जरिए सूचना दी। सोमवार देर शाम पहुंचा तो देखा उसमें से 35 हजार रुपये, आभूषण सब चोरी हो गए थे। चोर नकदी समेत दो लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। उन्होंने मंगलवार को ढेबरुआ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामला दर्ज करके जांच करके कार्रवाई की जाएगी।