फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The families of the deceased in the Banganga tragedy will receive financial assistance of 4 lakh each.

Siddharthnagar News: बानगंगा हादसे के मृतकों के परिजनों को मिलेगी चार-चार लाख की सहायता

Mon, 27 Jul 2026 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 27 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The families of the deceased in the Banganga tragedy will receive financial assistance of 4 lakh each.
शोहरतगढ़। बानगंगा नदी में डूबकर जान गंवाने वाले तीन युवकों के परिजनों को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। विधायक विनय वर्मा की पहल पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने राजस्व विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने आश्वस्त किया कि सभी पात्र परिजनों को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम राजेश कुमार ने राजस्व कर्मियों से हादसे की आख्या तलब की है। रिपोर्ट प्राप्त होते ही उसे शासन को भेजा जाएगा, ताकि सहायता राशि स्वीकृत कर जल्द परिजनों के खातों में भेजी जा सके। एसडीएम ने बताया कि विधायक की संस्तुति के आधार पर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और शासन से स्वीकृति मिलते ही तीनों मृतकों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed