फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The fair was crowded, and vehicles crawled along in the traffic jam.

Siddharthnagar News: मेला उमड़ी, जाम में रेंगते रहे वाहन

Mon, 09 Feb 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 09 Feb 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
The fair was crowded, and vehicles crawled along in the traffic jam.
बांसी बस्ती मार्ग पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
बांसी। माघ मेला बांसी में रविवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इससे एनएच-28 पर एक घंटे तक जाम लगा रहा। इस बीच काफी संख्या में वाहन राप्ती नदी पुल के दोनों तरफ फंसे रहे। जाम को समाप्त करने में कोतवाली और मेला चौकी की पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बांसी कस्बे के राप्ती नदी के तट पर 17 जनवरी से माघ मेला चल रहा है। शुरुआत के दिनों में मौसम खराब होने और कपिलवस्तु महोत्सव के कारण मेले में भीड़ काफी कम हो रही थी, जिसका परिणाम था कि आज अचानक काफी भीड़ मेले में बढ़ गई और काफी संख्या में मेला देखने के लिए दो पहिया और चार पहिया वाहन पहुंच गए। हालत यह है कि हाईवे के दोनों तरफ बनाए गए पार्किंग स्थल छोटे पड़ गए। लोगों ने सड़क के किनारे वाहन खड़े कर दिए, जिससे राप्ती नदी पुल के दोनों तरफ दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह जाम पेट्रोल पंप तिराहा से रानीगंज तक लगा रहा। इस जाम से निकलने में लोगों को घंटों लग गए। इस दौरान मेला चौकी इंचार्ज जगदीश सिंह मेला चौकी और कोतवाली के जवानों के साथ काफी मशक्कत कर जाम हटवाया। मेला देखने आए मोहन लाल, रामदास, इजहार, अरुण गुप्ता आदि का कहना है तीन दशक में ऐसी भीड़ मेले में देखने को नहीं मिली थी। सड़क के अलावा मेला परिसर में भी काफी भीड़ रही। लोगों को एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में काफी मशक्कत करना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed