फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Transformer burnt out; power supply to village disrupted for 10 days

Siddharthnagar News: ट्रांसफाॅर्मर जला, 10 दिन से गांव में बिजली आपूर्ति ठप

Mon, 05 Oct 2026 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 05 Oct 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Transformer burnt out; power supply to village disrupted for 10 days
भनवापुर क्षेत्र के महतिनिया बुजुर्ग गांव में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के महतिनिया बुजुर्ग गांव में ट्रांसफॉर्मर जलने से 25 सितंबर से बिजली आपूर्ति ठप है। एक सप्ताह से बिजली नहीं मिलने के कारण ग्रामीण परेशान हैं। बरसात के मौसम में रात के समय गांव में अंधेरा होने से आवागमन में भी दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, ट्रांसफॉर्मर जलने के बाद से विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली न होने से घरों के दैनिक कामकाज प्रभावित हैं। बच्चों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है। बारिश के कारण गांव की गलियों और आसपास के रास्तों में पानी व कीचड़ होने से रात में आवागमन करना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि अंधेरे के कारण जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता है। कई दिन बीतने के बाद भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान रामकृपाल यादव, राजेंद्र गौतम, माया प्रसाद, शोभा देवी गौतम, पूजन गौतम, अनिल कुमार, राधेश्याम गौतम और चंद्रावती चौहान समेत अन्य ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जला हुआ ट्रांसफॉर्मर जल्द बदलवाने और बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed