फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The faces of the family flashed before my eyes every moment, the explosions made my heart beat faster.

Siddharthnagar News: हर पल आंखों में घूमता था परिवार का चेहरा, धमाकों से बढ़ जातीं थीं धड़कनें

Sat, 21 Mar 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
The faces of the family flashed before my eyes every moment, the explosions made my heart beat faster.
सऊदी में उमराह वाली खबर की फोटो...............................मुनाव्वर हुसैन।
सिद्धार्थनगर। अमेरिका-इस्राइल और ईरान के बीच हो रहे युद्ध के हालात में जिले के बड़ी संख्या में लोग खाड़ी देशों में फंसे हुए हैं। जहां परिवार को उनकी हर पल चिंता सता रही है। किसी तरह वतन लौटे कई लोगों काफी खुशी है। ईद में घर आने से उनकी खुशियां दोगुनी हो गई हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि युद्ध शुरू होने पर हर पल परिवार का चेहरा दिख रहा था। धमाकों से उनकी धड़कनी बढ़ जाती थी। परिवार के लोग भी परेशान थे। हालांकि अभी बड़ी संख्या में लोग वहां फंसे हैं और ईद पर घर नहीं आ सके हैं।
विज्ञापन

वीडियो कॉलिंग कर मनाई : शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ क्षेत्र के नकाही का टोला नेवतला सरपतहा के निवासी इरसाद अहमद व बरैनिया निवासी कमरुद्दीन, समसुद्दीन, अलीमुल्लाह, अब्दुल, मो. शकील, जियात रहमान, अल्तफुरहमान, सफीअल्ल्लाह, अहमद अली, सईद अहमद, अब्दुल रहमान, निसार अहमद, मो. अयूब और अतीउल्लाह समेत 21 लोग खाड़ी देश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद पर घर नहीं पहुंचे तो मोबाइल के जरिये परिवार वालों के साथ ईद मनाई। इन लोगों ने परिवार को आश्वासन दिया कि जहां हैं वहां सुरक्षित हैं। नकाही का टोला नेवतला सरपतहा के निवासी नुरजहा चौधरी में बताया कि पति इरशाद अहमद दुबई में हैं। जो पूरी तरह सुरक्षित है। प्रतिदिन पूरे परिजन से मोबाइल से बातचीत हो रही है। बभनी बाजार, टेडिया, के इन प्रवासियों ने अपने घर पर वीडियो कॉल और फोन के माध्यम से संपर्क कर स्पष्ट किया है और ईद की बधाई दी।

कहा कि वहां स्थिति सामान्य है। परिजन हजरत अली, मस्तान, सकीना, कमरुनिशा, जफरा के अनुसार, उनकी प्रतिदिन अपने बेटों और भाइयों से बातचीत हो रही है। कहा कि उन्हें वहां किसी भी प्रकार का कोई खतरा महसूस नहीं हो रहा है और वह अपने कार्यों में व्यस्त हैं।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed